मंदिर में प्रेमी युगल की शादी

गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के फरठिया गांव में शनिवार की शाम देवी मंदिर में एक नवविवाहिता की शादी उसके प्रेमी के संग करायी गयी. समाचार के अनुसार फरठिया निवासी कमलेश चौधरी की पुत्री फूल कुमारी की शादी चैनपुर थाना के कमराहा गांव निवासी लक्ष्मण चौधरी के पुत्र राजेश चौधरी के साथ 15 दिन पूर्व हुआ […]

गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के फरठिया गांव में शनिवार की शाम देवी मंदिर में एक नवविवाहिता की शादी उसके प्रेमी के संग करायी गयी. समाचार के अनुसार फरठिया निवासी कमलेश चौधरी की पुत्री फूल कुमारी की शादी चैनपुर थाना के कमराहा गांव निवासी लक्ष्मण चौधरी के पुत्र राजेश चौधरी के साथ 15 दिन पूर्व हुआ था.

बताया गया कि लेकिन शादी के बाद ससुराल जाने के बाद भी उक्त लड़की अपने पूर्व प्रेमी फरठिया निवासी लगन चौधरी के पुत्र शिव कुमार के साथ मोबाइल पर बात करती रही. ससुरालवालों को उसके मोबाइल से इस तरह बात करने पर जब संदेह हुआ, तो उन्होंने उसके मोबाइल की बातचीत को टेप कर लिया. इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी.

सूचना के बाद शनिवार को करमाहा के ग्रामीण व ससुरालवाले फरठिया पहुंचे. वहां ग्रामीणों के साथ इस बात को लेकर पंचायती की गयी. पंचायती में प्रेमी शिव कुमार व फूलकुमारी की शादी कराने का निर्णय लिया गया.

इसके आलोक में दोनों प्रेमी युगल की शादी करायी गयी. इस संबंध में मुखिया शमसुल होदा ने बताया कि दोनों पक्ष के परिजनों की सहमति से शादी करायी गयी है. इस पंचायती में शहंशाह आलम, उप मुखिया अलाउद्दीन अंसारी, दुखी चौधरी, मुंद्रिका चौधरी, कलामुद्दीन अंसारी, नारायण चौधरी, दुखन चौधरी, सूर्यदेव चौधरी, भोला चौधरी, रामचंद्र चौधरी, लक्ष्मण चौधरी आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >