शहादत दिवस मना
गढ़वा : एसएसजेएस नामधारी कॉलेज में गुरुवार को छात्र संघ के तत्वावधान में शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की पुण्यतिथि पर शहादत दिवस का आयोजन किया गया़ इसकी शुरुआत छात्र नेताओं व शिक्षकों ने शहीदों की तसवीर पर माल्यार्पण कर किया. इस अवसर पर शिक्षक भवानी पांडेय ने कहा कि देश की आजादी के लिए तीनों ने हंसते-हंसते अपने प्राण न्योछावर कर दिये़ शिक्षक श्याम बिहारी गुप्ता ने कहा कि देश की स्वतंत्रता में इन वीर सपूतों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है़
उनकी शहादत का ही परिणाम है कि आज देश के सवा करोड़ लोग खुली हवा में सांस ले रहे हैं. छात्र संघ के अध्यक्ष अंकित उपाध्याय ने कहा कि आज के दौर में युवाओं को भगत सिंह के जीवनी से प्रेरणा लेने की जरूरत है़ छात्र संघ के सचिव आकाश यादव ने कहा कि तीनों वीर शहीदों ने गुलामी को खत्म करने के लिये अपने प्राणों की आहूति दे दी़ कार्यक्रम को डॉ आरबी आजाद, डॉ विरेंद्र यादव, जगदीश पांडेय, सत्यप्रकाश चौधरी, अरविंद सिंह, लक्ष्मी नारायण सिंह, विवेक सिंह ने भी संबोधित किया़ मौके पर मंजूल शुक्ला, राजन दूबे, विद्यापति, विकास पाठक, उप सचिव नेहा सिंह, निशांत चतुर्वेदी, नितिश दूबे, श्रीकांत चौबे, प्रिया सिंह आदि उपस्थित थे़
भगत सिंह को याद किया : रमना. सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया, पतंजलि योग समिति तथा ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टडी ऑर्गनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु का शहादत दिवस मनाया गया़
कार्यकम की शुरुआत शहीद चौक स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की यी़ इस मौके पर सेवानिवृत शिक्षक शिव कुमार सिंह ने कहा कि भगत सिंह के आदर्शों पर आज नवजवानों को चलने की आवश्यकता है़ मौके पर उमाशंकर यादव, योग शिक्षक अखलेश आर्य, रजा राम प्रसाद, डॉ राहुल टंडवाल, विद्युत प्रकाश, सुजीत कुमार सिंह, नीरज कुमार, क्यामुदिन अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
