गांवों तक योग कक्षा विस्तार पर चर्चा

भंडरिया. स्थानीय देवी मंदिर के परिसर में पतंजलि योग समिति सह भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की बैठक जिला प्रभारी रासबिहारी तिवारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में भंडरिया प्रखंड के विभिन्न गांवों के दर्जनों कार्यकर्ता व योग शिक्षक शामिल हुए. बैठक में संगठन का विस्तार, नियमित योग कक्षाओं का विस्तार, प्रखंड के विभिन्न स्थानों में योग […]

भंडरिया. स्थानीय देवी मंदिर के परिसर में पतंजलि योग समिति सह भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की बैठक जिला प्रभारी रासबिहारी तिवारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में भंडरिया प्रखंड के विभिन्न गांवों के दर्जनों कार्यकर्ता व योग शिक्षक शामिल हुए. बैठक में संगठन का विस्तार, नियमित योग कक्षाओं का विस्तार, प्रखंड के विभिन्न स्थानों में योग शिविर का आयोजन, संगठन के सुदृढ़ीकरण के लिए दान संग्रह व सहयोग शिक्षकों के प्रशिक्षण व युवाओं के लिए अवसर पर क्रमवार चर्चा की गयी. चर्चा के बाद सर्वसम्मति से संगठन को सुदृढ़ करते हुए ग्रामवार योग शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया.
योग शिविर आयोजित करने के लिए मदगड़ी, बंगालीडेरा, बघवार, जोन्हीखांड़, भंडरिया, मरदा व बिन्दा ग्राम का चयन किया गया. भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा योग शिक्षक का प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी देते हुए पतंजलि में युवाओं के लिए अवसर पर चर्चा की गयी. बैठक में जिला योग प्रचारक प्रभाकर मिश्रा, नितेश कुमार वर्मा, कृष्ण मुरारी सिंह, विपिन कुमार मिश्रा, सुमित गोस्वामी, राजू प्रसाद केसरी, विरेंद्र सिंह, शंभु ठाकुर, दिलीप तमोली, राजदेव मिंज, मंटु सिंह, देवानन्द सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >