जांच के लिए टीम पहुंची रमकंडा

रमकंडा : रमकंडा प्रखंड के सात पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2015-16 के मनरेगा की सभी योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण व जांच के लिए ग्रामीण विकास विभाग रांची से सात सदस्यीय जांच टीम गुरुवार को रमकंडा पहुंची.उक्त जांच टीम शुक्रवार से बलिगढ़ पंचायत में सात दिनों तक रहकर पंचायत के सभी योजनाओ की जांच करेगी. इसके […]

रमकंडा : रमकंडा प्रखंड के सात पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2015-16 के मनरेगा की सभी योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण व जांच के लिए ग्रामीण विकास विभाग रांची से सात सदस्यीय जांच टीम गुरुवार को रमकंडा पहुंची.उक्त जांच टीम शुक्रवार से बलिगढ़ पंचायत में सात दिनों तक रहकर पंचायत के सभी योजनाओ की जांच करेगी. इसके साथ जांच टीम अलग-अलग गांव में जाकर मजदूरों सहित ग्रामीणों से मजदूरी सहित योजनाओं के कार्य के बारे में जानकारी हासिल करेगी.

समाचार के अनुसार उक्त जांच टीम बलिगढ़ पंचायत के उक्त वित्तीय वर्ष के सभी योजनाओं की जांच टीम के सदस्य अलग-अलग गांव में जायेगी.

बताया गया कि प्रखंड के बलिगढ़ पंचायत के सभी योजनाओं की जांच के बाद प्रखंड के बाकी पंचायतों की योजनाओं की जांच की जायेगी. जांच टीम में

बीआरपी विद्याभूषण सिन्हा, सहायक भरत राम, बीआरपी अगस्तीन टोपनो, शशि, सीमा गुड़िया सहित अन्य लोग शामिल है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >