गढ़वा : रमना थाना क्षेत्र के सिलीदाग मध्य विद्यालय के पीछे 15 वर्षीया इंटर की छात्र का शव मिला है. वह गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय, गढ़वा की आइएससी की छात्र थी. परिजनों ने इस सिलसिले में फिरोज अंसारी,भाई रूस्तम अंसारी, मुन्ना अंसारी सहित पांच सगे भाइयों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जतायी है.
छात्र बुधवार को डालटनगंज में कोचिंग क्लास करने की बात कह कर घर से निकली थी. देर रात तक नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन पता नहीं चला. गुरुवार को उसका शव सिलीदाग मवि के पीछे झाड़ी से मिला. एक सप्ताह पूर्व भी वह गायब हो गयी थी. दूसरे दिन उसने पुलिस के सामने आकर काम से बाहर जाने की बात कही थी.
