गांवों में अंधेरा, बिजली बिल पूरा

– मुकेश तिवारी – बदहाल है रमकंडा पावर सब स्टेशन, खराब हैं कई ट्रांसफारमर रमकंडा (गढ़वा) : रमकंडा प्रखंड को रोशन करनेवाले पावर सब स्टेशन की स्थिति काफी दयनीय है. इस कारण आये दिन लोगों को संकट ङोलना पड़ता है. कई गांवों में अंधेरा है, फिर भी बिल भेजा जा रहा है. प्रखंड में निर्बाध […]

– मुकेश तिवारी –

बदहाल है रमकंडा पावर सब स्टेशन, खराब हैं कई ट्रांसफारमर

रमकंडा (गढ़वा) : रमकंडा प्रखंड को रोशन करनेवाले पावर सब स्टेशन की स्थिति काफी दयनीय है. इस कारण आये दिन लोगों को संकट ङोलना पड़ता है. कई गांवों में अंधेरा है, फिर भी बिल भेजा जा रहा है. प्रखंड में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए वर्ष 2008 में बिजली सब स्टेशन की स्थापना की गयी थी. इसके बाद प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत ट्रांसफारमर लगाया गया था. छह वर्ष बीतने के बाद भी सब स्टेशन बदहाल है.

डेढ़ वर्ष से लगभग 50 ट्रांसफारमर जले पड़े हैं. सबस्टेशन में लगा उपकरण, स्विच, कंट्रोल पैनल, ब्रेकर, पिटी, बैटरी, चाजर्र आदि वषों से खराब पड़े हैं. सब स्टेशन पूरी तरह से बंद है. इसके कारण बगैर कंट्रोल पैनल के सीधे बिजली की आपूर्ति की जाती है. सब स्टेशन में लगे ट्रांसफारमर की हालत भी दयनीय बनी हुई है. उसमें से तेल का रिसाव जारी है. बिजली मिस्त्री जान जोखिम में डाल कर काम करने को विवश हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >