राशन को लेकर डीलर और लाभुकों के बीच मारपीट

मझिआंव. मझिआंव थाना के टड़हे गांव के जनवितरण प्रणाली के दुकान लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह के दुकान में ग्रामीणों एवं राशन डीलर के परिजनों के बीच बुधवार को मारपीट हो गयी़ इस मामले में डीलर के पति इंद्रजीत यादव ने गांव के ही चार व्यक्तियों के विरुद्ध थाने में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा […]

मझिआंव. मझिआंव थाना के टड़हे गांव के जनवितरण प्रणाली के दुकान लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह के दुकान में ग्रामीणों एवं राशन डीलर के परिजनों के बीच बुधवार को मारपीट हो गयी़ इस मामले में डीलर के पति इंद्रजीत यादव ने गांव के ही चार व्यक्तियों के विरुद्ध थाने में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा गया है कि राशन लेने आये कार्डधारियों के द्वारा बलपूर्वक वितरण पंजी को फाड़ दिया गया.
साथ ही उनके द्वारा 10 हजार रुपये लेने एवं सामान को फेंकने का भी आरोप है़ नामजद आरोपियों में यदुनीपासवान, सुग्रीव पासवान, धनंजय राम शामिल हैं. इधर इस मामले में दूसरे पक्ष द्वारा भी राशन डीलर के खिलाफ प्राथमिकी के लिये आवेदन दिया गया है़ इसमें तीन महीने का राशन एवं केरोसिन नहीं देने का आरोप लगाते हुए कहा गया है कि जब वे लोग राशन लेने गये तो डीलर के परिजनों ने उनके साथ लाठी-डंडे से मारपीट की़ प्राथमिकी के लिए आवेदन देने 25-30 की संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे़ उन्होंने थाना प्रभारी चंद्रमणि भारती से मिलकर आवेदन दिया़ इस संबंध में थाना प्रभारी ने मामले की स्वयं जांच कर इस पर कार्रवाई करने की बात कही़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >