यक्ष्मा को लेकर जागरूकता रैली निकाली गयी

रमना : यक्ष्मा दिवस के अवसर पर प्रखंड में जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली की शुरुआत स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दीप जलाकर की गयी़ रैली बस स्टैंड होते हुए पुनः सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र आकर समाप्त हुई. इस मौके पर उपस्थित जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ अजित कुमार सिंह ने कहा कि टीबी की नि:शुल्क जांच […]

रमना : यक्ष्मा दिवस के अवसर पर प्रखंड में जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली की शुरुआत स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दीप जलाकर की गयी़ रैली बस स्टैंड होते हुए पुनः सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र आकर समाप्त हुई. इस मौके पर उपस्थित जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ अजित कुमार सिंह ने कहा कि टीबी की नि:शुल्क जांच व दवा वितरण रमना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है़
उन्होंने कहा कि दो सप्ताह से अधिक खांसी होने पर पीड़ित अस्पताल लाकर बलगम की जांच करा सकते हैं. थोड़ी जागरूकता रखने से टीबी से बचा जा सकता है़ उन्होंने इसकी रोकथाम व बचाव के विस्तृत उपाय भी बताये़ मौके पर डॉ अरुण कुमार, डॉ नाजिर अहमद, संजय गुप्ता, विश्वास कुमार शर्मा, सुनील कुमार, बीरेंद्र प्रसाद, अनिमेष राजा, एएनएम ममता कुमारी, साहिया कांति देवी, संगीत देवी, अफसाना बीबी, मंदिश यादव, संजय यादव, सुनील मेहता सहित कई लोग उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >