याचिका खारिज, जिला जज को नहीं मिली राहत

रांची : झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की अदालत ने बुधवार को नेशनल शूटर तारा शाहदेव के पति रंजीत सिंह कोहली को बचाने व उसे छुपाने में मदद करने के आरोपी गढ़वा के जिला जज पंकज श्रीवास्तव की याचिका को खारिज कर दिया. अदालत ने बुधवार को अपना फैसला सुनाया. विगत सप्ताह याचिका पर […]

रांची : झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की अदालत ने बुधवार को नेशनल शूटर तारा शाहदेव के पति रंजीत सिंह कोहली को बचाने व उसे छुपाने में मदद करने के आरोपी गढ़वा के जिला जज पंकज श्रीवास्तव की याचिका को खारिज कर दिया. अदालत ने बुधवार को अपना फैसला सुनाया. विगत सप्ताह याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया था.
प्रार्थी देवघर के पूर्व व गढ़वा के डिस्ट्रिक्ट जज पंकज श्रीवास्तव की अोर से याचिका दायर की गयी थी. इसमें दर्ज प्राथमिकी आैर लगाये गये आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए निरस्त करने की मांग की गयी थी. उल्लेखनीय है कि नेशनल शूटर तारा शाहदेव के पति रंजीत सिंह कोहली प्रकरण की जांच सीबीआइ कर रही है. इस मामले से उक्त न्यायिक अधिकारी का भी नाम जुड़ा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >