रमकंडा प्रमुख व उप प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव

गढ़वा : रमकंडा प्रमुख हेमा हेलेन मड़की व उप प्रमुख देवनाथ राम के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है़ इनके विरुद्ध आठ में से छह पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए नियमानुसार जिला निर्वाचन पदाधिकारी को आवेदन दिया था़ इसमें सदस्यों ने प्रमुख व उप प्रमुख पर कार्यों में रुचि नहीं लेने, अन्य […]

गढ़वा : रमकंडा प्रमुख हेमा हेलेन मड़की व उप प्रमुख देवनाथ राम के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है़ इनके विरुद्ध आठ में से छह पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए नियमानुसार जिला निर्वाचन पदाधिकारी को आवेदन दिया था़ इसमें सदस्यों ने प्रमुख व उप प्रमुख पर कार्यों में रुचि नहीं लेने, अन्य को उपेक्षित रखने सहित कई आरोप लगाये हैं. आवेदन के आलोक में उपायुक्त ने रंका एसडीओ सह पंचायत समिति सदस्य के निर्वाची पदाधिकारी को इसके लिए निर्देशित किया है़ निर्देश प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार 15 दिन के अंदर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए बैठक बुलायी जायेगी़
इसके पश्चात जरूरत पड़ने पर अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग करायी जायेगी़ इस संबंध में निर्वाची पदाधिकारी जावेद अनवर इदरिशी ने बताया कि उन्हें उपायुक्त की ओर से निर्देश प्राप्त हुए हैं. वे इस पर विधिसम्मत कार्रवाई करेंगे़
उन्होंने बताया कि सभी सदस्यों की बैठक बुला कर बहस कराये जाने का प्रावधान है़ बहस के बाद ही जरूरत पड़ने पर अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग करायी जायेगी़ यदि विरोधियों का मत ज्यादा हुआ, तो अविश्वास प्रस्ताव पास हो जायेगा और यदि संख्या बल प्रमुख की ओर रहे, तो अविश्वास प्रस्ताव गिर जायेगा़ उल्लेखनीय है कि साल 2016 में पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद प्रमुख एवं उप प्रमुख का चुनाव किया गया था़ नियमानुसार एक साल के बाद ही अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सकता है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >