आंगनबाड़ी केंद्र का ग्रामीणों ने काम रोका

खरौंधी : प्रखंड के खरौंधी पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय खरौंधी के परिसर में दर्जी टोला का बन रहे आंगनवाडी केंद्र के निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने विरोध कर बंद करा दिया है़ समाचार के अनुसार पूर्व में दर्जी टोला स्थित तिलेश्वरी देवी के मकान में आंगनवाड़ी केंद्र चल रहा था. लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण […]

खरौंधी : प्रखंड के खरौंधी पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय खरौंधी के परिसर में दर्जी टोला का बन रहे आंगनवाडी केंद्र के निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने विरोध कर बंद करा दिया है़ समाचार के अनुसार पूर्व में दर्जी टोला स्थित तिलेश्वरी देवी के मकान में आंगनवाड़ी केंद्र चल रहा था. लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण केंद्र का भवन दर्जी टोला से लगभग एक किलोमीटर दूर मध्य विद्यालय खरौंधी के परिसर में कराने की सूची निकाल दी गयी थी, जिसका निर्माण मेठ माया देवी करा रही है.
वहीं मध्य विद्यालय खरौंधी के प्रांगण में अन्य आंगनवाड़ी केंद्र संचालित हो रहा है, जिसका भवन भी पहले से बना हुआ है. स्थानीय ग्रामीण वार्ड सदस्य करीमन राम, एसएमसी सदस्य इस्लाम अंसारी, विनय चंद्रवंशी, रामकेस राम,नारायण राम समाजसेवी, परीखा राम, रमेश राम आदि ने निर्माण स्थल पर पहुंच कर विरोध जताते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र उनके टोला से बहुत दूर बन रहा है़
इसका निर्माण दूसरे के नाम पर विधायक प्रतिनिधि उपेन्द्र दास करा रहे हैं. दूरी के कारण हमारे बच्चे तथा गर्भवती महिलाएं इतना दूर चलकर सरकार द्वारा मिलने वाला लाभ नही ले पायेंगे. ग्रामीणों ने कहा कि किसी भी हाल में आंगनवाड़ी केंद्र दर्जी टोला में ही बनना चाहिए, नहीं तो वे सभी ग्रामीण आंदोलन करने पर विवश होंगे. इस संबंध मे बीडीओ राजेश कुमार डुंगडुंग ने बताया कि बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा स्थल का चयन विद्यालय में ही किया गया है. अगर ग्रामीण विरोध से संबंधित आवेदन देते है, तो इसकी जांच की जायेगी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >