हिंदू संस्कृति को बचाने के लिए हुआ है विहिप का गठन

रंका. स्थानीय खरवार छात्रावास में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन परिषद् के पलामू विभाग मंत्री डीपी सिंह, जिला मंत्री फूलचंद विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष श्यामानंद पांडेय ने किया़ इस अवसर पर विहिप के पलामू विभाग के मंत्री श्री सिंह ने कहा कि हिंदुस्तान में रहनेवाले सभी हिंदू हैं. यहां के […]

रंका. स्थानीय खरवार छात्रावास में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन परिषद् के पलामू विभाग मंत्री डीपी सिंह, जिला मंत्री फूलचंद विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष श्यामानंद पांडेय ने किया़ इस अवसर पर विहिप के पलामू विभाग के मंत्री श्री सिंह ने कहा कि हिंदुस्तान में रहनेवाले सभी हिंदू हैं. यहां के लोग भारतभूमि को मातृशक्ति के रूप में पूजते हैं. यहाँ के उपजे हुए अन्न को खाकर बड़े हुए हैं.
इसलिए यहाँ के रहने वाले सभी हिंदू हैं. उन्होंने कहा इसी हिन्दू संस्कृति को बचाने के लिए विश्व हिन्दू परिषद् का गठन वर्ष 1964 में किया गया. इससे पहले हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे थे. उन्होंने कहा कि जब देश में मुसलमान आये, तो हिंदुओं पर अत्याचार करने लगे. जिला मंत्री श्री विश्वकर्मा ने गो रक्षा पर विशेष ध्यान लोगों को देने की बात कही. जिलाध्यक्ष श्यामानंद पांडेय ने परिषद् कोमजबूत करने पर बल दिया. कार्यक्रम का संचालन सांसद प्रतिनिधि सुनील माली ने किया. इस मौके पर जिपसदस्य उमा देवी, शिवशंकर सोनी, सच्चिदानंद पांडेय, जनेश्वर तिवारी, उत्तम पांडेय, संजय सोनी, मनोज कुमार रवि, रवींद्र यादव, ओमप्रकाश चौरसिया, दुखन साव, राजेश मद्देशिया, चंद्रकिशोर सिंह, जितेंद्र दास सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >