बिजली चोरी मामले में 23 पर प्राथमिकी

मेराल : विद्युत विभाग गढ़वा द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर मेराल प्रखंड के चामा पेशका गांव में छापामारी कर कई घरों से अवैध विजली जलाने वाले विजली तार बरामद किया गया है. इसको लेकर मेराल थाना में 23 लोगों के विरुद्ध विद्युत अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है़ दर्ज प्राथमिकी में चामा गांव के […]

मेराल : विद्युत विभाग गढ़वा द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर मेराल प्रखंड के चामा पेशका गांव में छापामारी कर कई घरों से अवैध विजली जलाने वाले विजली तार बरामद किया गया है.
इसको लेकर मेराल थाना में 23 लोगों के विरुद्ध विद्युत अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है़ दर्ज प्राथमिकी में चामा गांव के तैबुदीन अंसारी, सेराजुदीन अंसारी, कुदरत अंसारी, ताज मोहम्मद अंसारी, नंदू चौधरी, लालजी चौधरी, शाहमुहम्मद अंसारी, आजीम अंसारी, शफीक अंसारी, कलीम अंसारी, करमुनलाह अंसारी, कोदु चौधरी, लखन चौधरी, इलाही अंसारी, अजगर अंसारी तथा विजय साव पर 5200-5200 रुपये प्रति व्यक्ति अर्थदंड लगाया गया है़
वहीं पेशका गांव के शफीक अंसारी, बंशीधर साव, हातीम अंसारी, रामसागर उपाध्याय पर 5200-5200 रुपये अर्थदंड लगाये गये हैं. वहीं पेशका के ही लक्ष्मण राम पर 3500 रुपये अर्थदंड के साथ प्राथमिकी विद्युत विभाग के कनीय अभियंता डेविड हंसदा ने दर्ज कराया है. कनीय अभियंता ने बताया कि अवैध विजली जलाने वालों पर तथा समय से बिजली बिल नहीं भरने वालों के विरुद्ध छापामारी जारी रहेगा. छापामारी दल में बिजली विभाग के अमित अंबर, डुबका महतो, फुलेश्वर महतो सहित अन्य लोग शामिल थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >