50 लाख रिकवरी का निर्देश

एक सप्ताह के अंदर सभी दोषी पक्षों पर कार्रवाई करने का प्रस्ताव जिले के 13 प्रखंड के 13 पंचायतों में एक साथ की गयी मनरेगा कार्यों की जन सुनवाई गढ़वा : मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गढ़वा जिले के 13 प्रखंड के 13 पंचायतों में जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ इस […]

एक सप्ताह के अंदर सभी दोषी पक्षों पर कार्रवाई करने का प्रस्ताव
जिले के 13 प्रखंड के 13 पंचायतों में एक साथ की गयी मनरेगा कार्यों की जन सुनवाई
गढ़वा : मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गढ़वा जिले के 13 प्रखंड के 13 पंचायतों में जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ इस जन सुनवाई में मनरेगा के तहत साल 2015-16 एवं 2016-17 में किये गये कार्यों के सामाजिकअंकेक्षण की रिपोर्ट रखी गयी़ समाचार के अनुसार सभी जन सुनवाई के दौरान भारी गड़बड़ी की बात निकलकर सामने आयी़
करीब 50 लाख रुपये रिकवरी का प्रस्ताव जन सुनवाई जूरी ने पारित किया़ इसके लिए संबंधित पदाधिकारियों को एक सप्ताह का समय देते हुए राशि की रिकवरी कर उसे सरकारी खाता में जमा करने को कहा गया़ साथ ही इसमें दोषी लोगों के विरुद्ध भी कार्रवाई करने के निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी व अन्य अधिकारियों को दिये गये़ सर्वाधिक राशि रिकवरी का मामला कांडी प्रखंड से आया है़ यहां करीब 12 लाख रूपये की फर्जी निकासी का मामला पकड़ में आने के बाद उसे जूरी मंडल ने इसकी रिकवरी करने के निर्देश बीपीओ को दिये हैं. साथ ही सभी योजनाओं की फर्जी निकासी के दोषी लोगों पर कार्रवाई का भी प्रस्ताव पारित किया गया़ इसी तरह भवनाथपुर से दो लाख रूपये रिकवरी के निर्देश दिये गये हैं. इसके अतिरिक्त भवनाथपुर, विशुनपुरा, डंडा, गढ़वा, केतार, मेराल, नगरउंटारी, रमना, रंका, सगमा, भंडरिया एवं मझिआंव में भी आज जन सुनवाई हुयी़ जन सुनवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी़ साथ ही जिले से प्रतिनियुक्त पदाधिकारी भी वहां मौजूद थे़ जन सुनवाई के पूर्व करीब एक सप्ताह तक रांची से आयी टीम ने संबंधित पंचायत में मनरेगा कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण किया है़
जॉब कार्ड के लिए 149 आवेदन आये
मझिआंव. बरडीहा प्रखंड के सलगा पंचायत में मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ इसमें नये जॉब कार्ड बनाने के लिए ग्रामीणों द्वारा 149 आवेदन दिये गये़
इस दौरान बीडीओ सुदर्श मुर्मू ने ग्रामीणों को मनरेगा से संबंधित जानकारी दी़ साथ ही उन्होंने ग्रामीणों के आवेदन को लिया़ जन सुनावई के दौरान मुखिया गुड़िया देवी, उप मुखिया कृष्णा यादव, वार्ड सदस्य अवधेश पासवान, दीपक सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >