63945 लोगों ने बनवा रखे हैं दो-दो राशन कार्ड

गढ़वा. गढ़वा जिले में 63945 ऐसे खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभुक हैं, जिनके पास दो-दो राशन कार्ड हैं. इस वजह से जिले के अन्य जरूरतमंद लोग इस योजना से वंचित रह जा रहे हैं. ऐसे लोगों पर कड़े कदम उठाते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी जावेद अनवर इदरिशी ने कहा है कि वे ऐसे लोगों पर […]

गढ़वा. गढ़वा जिले में 63945 ऐसे खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभुक हैं, जिनके पास दो-दो राशन कार्ड हैं. इस वजह से जिले के अन्य जरूरतमंद लोग इस योजना से वंचित रह जा रहे हैं. ऐसे लोगों पर कड़े कदम उठाते हुए

जिला आपूर्ति पदाधिकारी जावेद अनवर इदरिशी ने कहा है कि वे ऐसे लोगों पर राशि की वसूली करेंगे़ एक सप्ताह के अंदर यदि ऐसे लोग स्वयं अपना कार्ड सरेंडर नहीं करते हैं, तो उसके पश्चात अब उन्हें कोई मौका नहीं दिया जायेगा़

गढ़वा जिले में 11.84672 लाख लोग खाद्य सुरक्षा अधिनियम से जुड़े हुए हैं. इनमें से 8.71 लाख लोगों का आधार कार्ड से राशन कार्ड जोड़ दिया गया ह़ै़ इसी दौरान 63945 लोग ऐसे पाये हैं, जो दो-दो स्थानों से राशन का उठाव कर रहे हैं. इधर इस मामले पर कार्रवाई करते हुए एसडीओ ने कांडी प्रखंड के चेचरिया गांव के पांच लोगों को स्पष्टीकरण जारी किया है़ उनके संबंध में प्रशासन को यह सूचना मिली थी कि वे सक्षम हैं. इसके बावजूद खाद्य सुरक्षा अधिनियम से जुड़े हुये हैं. जिन लोगों को शोकॉज किया गया है, उनमें बुद्धिनारायण उपाध्याय, उदित नारायण उपाध्याय, रामजीत राम, विनोद उपाध्याय के नाम शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >