स्नीप योजना के तहत मिला प्रशिक्षण

गढ़वा. स्नीप योजना के तहत गढ़वा जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी व पर्यवेक्षिकाओं के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू की गयी़ सोमवार को इसका उदघाटन समाज कल्याण पदाधिकारी शालिनी विजय ने किया़ सीडीपीओ कार्यालय गढ़वा में आयोजित इस जिला स्तरीय प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के रूप में उपस्थित गढ़वा सीडीपीओ नीता चौहान ने […]

गढ़वा. स्नीप योजना के तहत गढ़वा जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी व पर्यवेक्षिकाओं के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू की गयी़ सोमवार को इसका उदघाटन समाज कल्याण पदाधिकारी शालिनी विजय ने किया़
सीडीपीओ कार्यालय गढ़वा में आयोजित इस जिला स्तरीय प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के रूप में उपस्थित गढ़वा सीडीपीओ नीता चौहान ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण से संबंधित विषयों से अवगत कराया़ उन्होंने कमजोर शिशुओं की देखभाल कैसे करें, महिलाओं में एनीमिया से रोकथाम, सामुदायिक कार्यक्रम की योजना एवं इसका आयोजन (गोद भराई, अन्नप्रासन आदि) से संबंधित विस्तार से बताया़ उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का लाभ सेविकाओं को देकर इन कार्यक्रमों को धरातल पर उतारें. इस अवसर पर स्नीप के समन्वयक संतोष पांडेय, सीडीपीओ अर्चना सिन्हा सहित अन्य लोग उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >