तंबाकू से बचने के लिए जागरूक किया गया

गढ़वा. राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा तंबाकू खाने से होनेवाली बीमारियों से लोगों को जागरूक करने को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया़ नुक्कड़ नाटक में ग्रामांचल संस्था के कलाकारों ने अस्पताल परिसर में नाटक प्रस्तुत कर लोगों को तंबाकू सहित अन्य नशा का सेवन बंद करने की अपील […]

गढ़वा. राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा तंबाकू खाने से होनेवाली बीमारियों से लोगों को जागरूक करने को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया़ नुक्कड़ नाटक में ग्रामांचल संस्था के कलाकारों ने अस्पताल परिसर में नाटक प्रस्तुत कर लोगों को तंबाकू सहित अन्य नशा का सेवन बंद करने की अपील की़
इसका उदघाटन सीएस टी हेंब्रम ने किया़ कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि इस तरह का नुक्कड़ नाटक पूरे जिले में चलाया जायेगा़ इसके माध्यम से लोगों को तंबाकू खाने से होनेवाली बीमारी ब्रेन हेमरेज, हार्ट अटैक, कैंसर आदि से अवगत कराया जायेगा़ उन्होंने बताया कि वैसे सभी क्षेत्र जहां बाजार लगती है या भीड़भाड़ रहती है, वहां यह टीम नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करेगी़ इस अवसर पर डॉ यूएन वर्णवाल, डॉ रामविनोद कुमार, डीपीएम आशुतोष मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >