दुलदुलवा और पेशका में शराब भट्ठी ध्वस्त की

मेराल : मेराल पुलिस ने दुलदुलवा व पेशका गांव में अवैध देशी शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया है़ वहीं पेशका गांव से कई लीटर शराब भी जब्त किया है. वहीं एक व्यक्ति को मौके पर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है. अभियान का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक संदीप कुमार गुप्ता कर रहे थे. थाना […]

मेराल : मेराल पुलिस ने दुलदुलवा व पेशका गांव में अवैध देशी शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया है़ वहीं पेशका गांव से कई लीटर शराब भी जब्त किया है. वहीं एक व्यक्ति को मौके पर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है. अभियान का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक संदीप कुमार गुप्ता कर रहे थे.
थाना प्रभारी मेराल करुणा शंकर दुबे ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व मे अवैध शराब भट्ठी के खिलाफ पुनः अभियान चलाया गया, जिसमें दुलदुलवा के बंशीधर साव, अर्जुन साव, चूनू साव, बैजनाथ साव, केश्वर साव, रामाधार साव सहित दर्जनों घर से दो दर्जन से अधिक महुआ शराब भट्ठी को ध्वस्त किया गया.जबकि रामाधार साव को 20 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. 22 फरवरी को संयुक्त अभियान चला कर भट्ठी ध्वस्त कर सामग्री जब्त करते हुए केस दर्ज किया गया था.
इसी अभियान में पेशका गांव में सूचना मिली थी कि मनोज चंद्रवंशी व रामलाल साव शराब बनाने व बेचने का काम कर रहे हैं. इसके आलोक में छापामारी की गयी, जिसमें मनोज चंद्रवंशी के घर से 55 लीटर शराब बरामद किया गया. वहीं राम लाल साव के घर से 50 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद किया गया, जबकि अभियुक्त भागने में सफल रहा. छापामारी में पुलिस उपाधीक्षक थाना प्रभारी के अलावा एएसआइ कैला उरांव सहित अन्य लोग शामिल थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >