खुले आकाश में 1500 क्विंटल धान

कांडी : कांडी प्रखंड के धान क्रय केंद्र से धान का परिवहन नहीं होने से किसानों का 1500 क्विंटल धान खुले अकाश के नीचे फेंका हुआ है. गोदाम में जगह नहीं रहने के कारण पिछले 20 दिन से किसानों का धान क्रय नहीं किया जा रहा है. कांडी धान क्रय केंद्र में तीन प्रखंड केतार, […]

कांडी : कांडी प्रखंड के धान क्रय केंद्र से धान का परिवहन नहीं होने से किसानों का 1500 क्विंटल धान खुले अकाश के नीचे फेंका हुआ है. गोदाम में जगह नहीं रहने के कारण पिछले 20 दिन से किसानों का धान क्रय नहीं किया जा रहा है. कांडी धान क्रय केंद्र में तीन प्रखंड केतार, बरडीहा व कांडी प्रखंड के किसानों का धान की खरीद होती है. अभी तक 105 किसानों का धान का खरीद किया गया. शेष 16801 बोरा धान की खरीद की गयी है़
इसमें कुल 6.72 हजार क्विंटल धान है़ किसानों का भुगतान भी भारतीय खाद्य निगम मेदिनीनगर कार्यालय से समय पर नहीं हो रहा है. किसान को समय पर पैसा नहीं मिलने के कारण कई परेशानियों की सामना करना पड़ रहा है. केतार प्रखंड के किसान आशीष कुमार दुबे ने बताया कि उन्होंने सात फरवरी को ही धान क्रय केंद्र पर धान की बिक्री की है़
लेकिन आज तक भुगतान नहीं किया गया़ इसी तरह कांडी के चटनियां के रामकेवल विश्वकर्मा व दिनेश कुमार यादव का भी भुगतान भी लंबित है़ अभी तक इस केंद्र से 10650 बोरा धान एफसीआइ गोदाम मेदिनीनगर भेजा जा चुका है. धान क्रय केंद्र के पदाधिकारी शैलेश कुमार कुदादा ने बताया कि पिछले दिनों एफसीआइ 1500 सड़ा हुआ बोरा मिला था. परिणाम स्वरूप धान का क्रय बाधित रहा़ जबकि 27 जनवरी से धान का क्रय शुरू किया गया है़ कई किसानों का धान का क्रय नहीं हो पाया है़, जिसके कारण वह गोदाम के पास खुले आकाश के नीचे पड़ा हुआ है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >