ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी राष्ट्रीय‎ स्तर पर नाम करेंगे

पतिला ने जमाया खिताब पर कब्जा, राणाडीह को दी एक विकेट से शिकस्त महुली में क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला गढ़वा : वह दिन दूर नहीं जब इस क्षेत्र के युवा भी अपनी प्रतिभा के बल पर राज्य व राष्ट्रीय‎ स्तर का खिलाड़ी बन कर अपनी मातृभूमि का नाम रोशन करेंगे. उक्त बातें कांडी के […]

पतिला ने जमाया खिताब पर कब्जा, राणाडीह को दी एक विकेट से शिकस्त
महुली में क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला
गढ़वा : वह दिन दूर नहीं जब इस क्षेत्र के युवा भी अपनी प्रतिभा के बल पर राज्य व राष्ट्रीय‎ स्तर का खिलाड़ी बन कर अपनी मातृभूमि का नाम रोशन करेंगे. उक्त बातें कांडी के महुली में आयोजित नवयुवक संघ क्रिकेट टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए समाजसेवी नरेश सिंह ने कही.
इस बेहद रोमांचक मुकाबले में अंतिम गेंद तक जीत हार का सस्पेंस बना रहा. पतिला टीम के रोशन सिंह ने विजयी छक्का मारकर खिताब पर कब्जा जमाया. इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए राणाडीह की टीम ने 17.3 ओवर में 105 रन बनाये. पतिला टीम के अनूप ने छह विकेट चटका कर बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहे राणाडीह टीम को रोक दिया. वहीं धर्मेंद्र ने दो विकेट लिए. मुख्य अतिथि ने विजेता व उप विजेता टीम को क्रमश: विनर व रनर ट्रॉफी प्रदान तथा 2001 व 1001 रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया. मैन ऑफ द मैच पुरस्कार अनुप व मैन ऑफ द सीरिज शत्रुघ्न को दिया गया. इस मौके पर नरेश सिंह ने कहा कि वे अभी तक 2500 गरीब बिटिया की शादी, 1000 गरीबों के श्राद्ध व 1- हजार असहायों को कंबल प्रदान कर सहयोग किया है. वहीं 125 किमी सड़क, दर्जनों खेल मैदान, कब्रिस्तान, मंदिर, मस्जिद व मदरसों का निर्माण कराया है.
उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे भी जन कल्याण‎ अभियान में अपनी भागीदारी निभाते हुए बेहद गरीब व असहाय की बेटी की शादी व बदहाल सड़क आदि की उन्हें सूचना दें. कहा कि उन्होंने‎ सतबहिनी माई के समक्ष अपने उपार्जन का 20 प्रतिशत जन कल्याण‎ में खर्च करने का संकल्प लिया है. सभा को सुदर्शन तिवारी, मुरलीधर मिश्र व बसंत पांडेय ने भी संबोधित किया. इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष‎ उपेंद्र पांडेय, सचिव मुन्ना कुमार, कोषाध्यक्ष राधेश्याम कुमार, रामजन्म पांडेय, गोरखनाथ सिंह, रामाधार पांडेय, विनोद पांडेय सहित हजारों‎ लोग उपस्थित‎ थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >