वार्ड पार्षद व इंजीनियर के बीच नोंक-झोंक

रमकंडा : रमकंडा प्रखंड कार्यलय में शुक्रवार को वार्ड पार्षद व बियर फुट इंजीनियर के साथ तीखी नोंकझोंक व धक्का मुक्की हो गयी. इस घटना के बाद प्रखंड कार्यलय में लोगों की भीड़ लग गयी. बीडीओ विपिन कुमार भारती के हस्तक्षेप के बाद मामले को शांत किया गया़ समाचार के अनुसार उदयपुर पंचायत के वार्ड […]

रमकंडा : रमकंडा प्रखंड कार्यलय में शुक्रवार को वार्ड पार्षद व बियर फुट इंजीनियर के साथ तीखी नोंकझोंक व धक्का मुक्की हो गयी. इस घटना के बाद प्रखंड कार्यलय में लोगों की भीड़ लग गयी. बीडीओ विपिन कुमार भारती के हस्तक्षेप के बाद मामले को शांत किया गया़
समाचार के अनुसार उदयपुर पंचायत के वार्ड पार्षद अनिल यादव ने पुनदाग गांव के सरोज देवी व सिमनिया देवी के खेत में डोभा निर्माण कार्य के स्थलीय जांच को लेकर बीएफटी तपेश्वर पासवान से कई बार अनुरोध किया था, लेकिन बीडीओ के निर्देश के बाद भी निर्माण स्थल की जांच नहीं हो रही थी, जबकि उक्त दोनों डोभा निर्माण में कार्य प्रगति पर है़ शुक्रवार को उक्त पार्षद ने प्रखंड कार्यलय में बीएफटी से स्थल जांच कर मापी करने का अनुरोध किया़ इसी बात को लेकर मामला बढ़ गया और नोंकझोंक के साथ बात धक्का मुक्की तक पहुंच गयी.
सूचना मिलने के बाद बीडीओ ने मामले को शांत करा कर रोजगार सेवक राजेश कुमार, जेइ कुमार विशाल व बीएफटी को स्थल जांच कर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया़ इस संबंध में पूछे जाने पर मनरेगा जेइ कुमार विशाल ने बताया कि बीडीओ के निर्देश के बाद डोभा की जांच की गयी. इसमें डोभा का साइज कम था. मानक के अनुरूप निर्माण कार्य के मापी पुस्तिका संधारित की जायेगी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >