प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष के आवास पर फायरिंग

चार लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज मझिआंव : नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड सात के निवासी प्रखंड 20सूत्री उपाध्यक्ष संजय सिंह के आवास पर गुरुवार की रात करीब नौ बजे गोली चलाये जाने की खबर है. गोली श्री सिंह के मकान के प्रथम तल्ले पर लक्ष्य कर दो फायर किये गये हैं. यद्यपि इसमें किसी […]

चार लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज
मझिआंव : नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड सात के निवासी प्रखंड 20सूत्री उपाध्यक्ष संजय सिंह के आवास पर गुरुवार की रात करीब नौ बजे गोली चलाये जाने की खबर है. गोली श्री सिंह के मकान के प्रथम तल्ले पर लक्ष्य कर दो फायर किये गये हैं. यद्यपि इसमें किसी को कोई नुकसान हुआ है.
इस मामले में श्री सिंह की पत्नी नीलम देवी ने चार लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. मझिआंव थाना कांड संख्या 42/2017 दिनां 16 मार्च 2017 में सुरेंद्र सिंह के पुत्र गोल्डन सिंह व डायमंड सिंह, स्वर्गीय गोपाल सिंह के पुत्र सत्या सिंह व परशु सिंह के पुत्र विक्की सिंह को नामजद आरोपी बनाया गया है. इनके खिलाफ भादवि की धारा 447, 448, 504, 34 व 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है. इस घटना के पीछे आपसी रंजिश का मामला बताया जा रहा है.
विदित हो कि गुरुवार को प्रखंड कार्यालय के कंप्यूटर कक्ष में दोनों पक्ष के बीच मारपीट की घटना घटी थी. इस मामले में एक आरोपी को पुलिस जेल भेज चुकी है. सूचना के बाद गढ़वा एसडीपीओ समीर कुमार तिर्की ने मौके पर पहुंच कर स्थिति की जानकारी ली और मामले की छानबीन शुरू की. इस दौरान बीस सूत्री उपाध्यक्ष के आवास के प्रथम तल से एक खोखा बरामद हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >