1.94 करोड़ से बनेगा धुरकी-नगरऊंटारी पथ

भानु ने पथ मरम्मत योजना का शिलान्यास किया धुरकी : प्रखंड कार्यालय स्थित कर्पूरी चौपाल के निकट 1.94 करोड़ की लागत से पथ निर्माण विभाग द्वारा बननेवाला नगरऊंटारी-धुरकी पथ मरम्मत का शिलान्यास विधायक भानु प्रताप शाही ने नारियल तोड़ कर किया. इस अवसर पर विधायक भानु ने कहा कि इस क्षेत्र के पूर्व के जनप्रतिनिधि […]

भानु ने पथ मरम्मत योजना का शिलान्यास किया
धुरकी : प्रखंड कार्यालय स्थित कर्पूरी चौपाल के निकट 1.94 करोड़ की लागत से पथ निर्माण विभाग द्वारा बननेवाला नगरऊंटारी-धुरकी पथ मरम्मत का शिलान्यास विधायक भानु प्रताप शाही ने नारियल तोड़ कर किया. इस अवसर पर विधायक भानु ने कहा कि इस क्षेत्र के पूर्व के जनप्रतिनिधि चेहरा दिखा कर वोट मांगने आते हैं. लेकिन वे विकास दिखा कर वोट मांगते हैं. उन्होंने कहा कि वे इस क्षेत्र का विकास नेता बनकर नहीं, बल्कि बेटा बन कर करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि धुरकी प्रखंड के सभी गांव जिला मुख्यालय से जुड़ जाएं, ताकि लोगों को आवागमन की परेशानी न हो. वे इसके लिए पहल हम कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि इस प्रखंड की सबसे बड़ी समस्या बालचौरा घाट पर पुल का नहीं होना है. पुल निर्माण के लिए उन्होंने सरकार से तकनीकी आदेश करवा दिया है. एक माह के अंदर पुल निर्माण की निविदा निकाल कर काम को शुरू करा दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि वे इस प्रखंड के सभी मूलभूत समस्या को लेकर गंभीरता से काम कर रहे हैं. चाहे वह बिजली की समस्या हो, पानी की समस्या या शिक्षा की समस्या, सभी पर काम तेजी से किया जा रहा है.
इस अवसर पर मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भगत दयानंद यादव, महबूब आलम, शैलेश चौबे, लवली आनंद, शशि कमलापुरी ने भी सभा को संबोधित किया. इस मौके पर बीडीअो देवानंद राम, थाना प्रभारी एनके राम, एकबाल खां, संजय जायसवाल, चांददेव बैठा, उपेंद्र चंद्रवंशी, राम प्रवेश यादव, रामसेवक यादव, मुन्ना जायसवाल, बबलू पटवा सहित अन्य लोग उपस्थित थे. सभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश यादव व संचालन लक्ष्मण राम ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >