फगुआ के गीत पर झूमे लोग

गढ़वा : शहर के दानरो नदी बस स्टैंड दुकानदार संघ व आम नागरिकों ने होली के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायक कुणाल व बाहर से पहुंची नर्तकी पूजा कुमारी व पिंकी कुमारी ने नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया़ देर रात तक चले इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का उदघाटन […]

गढ़वा : शहर के दानरो नदी बस स्टैंड दुकानदार संघ व आम नागरिकों ने होली के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायक कुणाल व बाहर से पहुंची नर्तकी पूजा कुमारी व पिंकी कुमारी ने नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया़ देर रात तक चले इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला परिषद अध्यक्ष विकास कुमार, विधायक प्रतिनिधि संतोष केसरी, भाजपा नेता ब्रजेश उपाध्याय एवं थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया़ इस मौके पर अध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि होली का त्योहार सामाजिक बुराइयों को त्यागने व भाईचारा स्थापित करने वाला है़
हमें अपनी संस्कृति से जुड़ कर रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि दुश्मनों को भी होली में गले लगाकर पुरानी रंजिश को त्यागने की जरूरत है़ इस अवसर पर भाजपा नेता ब्रजेश उपाध्याय ने कहा कि दुकानदार संघ का यह प्रयास काफी सराहनीय है़ उदघाटन के पश्चात एक से बढ़कर गीत व नृत्य की प्रस्तुति कलाकारों ने की़ कुणाल तिवारी व उनकी टीम ने फगुआ पर आधारित गीत व भोजपुरी गीत पर लोगों को झुमाया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >