विशनुपरा के क्षेत्रों में चल रही है शराब की अवैध भट्ठी

बिशुनपुरा. बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के गांवों में अवैध महुआ शराब का कारोबार जोरों पर है. थाना क्षेत्र के करचा, संध्या, अमहर, पिपरी कला, पिपरी खुर्द, सारो, ओढ़या, देवगुडुआ, सरग आदि गांवो में इस धंधे में लगे लोग अवैध महुआ शराब चुलाई का कारोबार बड़े पैमाने पर कर रहे हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि […]

बिशुनपुरा. बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के गांवों में अवैध महुआ शराब का कारोबार जोरों पर है. थाना क्षेत्र के करचा, संध्या, अमहर, पिपरी कला, पिपरी खुर्द, सारो, ओढ़या, देवगुडुआ, सरग आदि गांवो में इस धंधे में लगे लोग अवैध महुआ शराब चुलाई का कारोबार बड़े पैमाने पर कर रहे हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि बिशुनपुरा थाना के सामने से भी अवैध महुआ शराब मझिआंव, मेराल बरडीहा, रमुना इत्यादि प्रखंडों में आपूर्ति की जा रही है़ इन स्थानों से अवैध महुआ शराब प्रतिदिन हजारों लीटर मझिआंव, मेराल, रमुना, भवनाथपुर, बरडीहा, आदि प्रखंडों में आपूर्ति की जा रही है. जिस पर ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोग बेखौफ हो कर इस धंधे को बढ़ाने में लगे हुए हैं. लोगो की माने तो इस अवैध महुआ शराब भट्ठी की जानकारी प्रशासन को भी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से यह धंधा बड़े उद्योग का रूप लेते जा रहा है.
अवैध शराब भट्टी संचालित होने के कारण गरीबों की कमाई की मोटी रकम महुआ शराब में चला जाता है और युवकों पर बुरा असर पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार यह अवैध महुआ शराब भट्ठी बिशुनपुरा थाना के समीप, बिशुनपुरा के देवी धाम के पास, करचा व अमहर विद्यालय के समीप, पिपरी कला पंचायत भवन के पीछे, पिपरी खुर्द मुख्य सड़क के पास, पिपरी भुइया टोला हाई स्कूल के पास, पिपरी चमराहि टोला विद्यालय के पीछे एवं ओढ़या स्कूल के कुछ ही दूरी पर सहित कई गांवों में यह अवैध महुआ सराब भट्ठी बेख़ौफ़ संचालित हो रहा हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >