ट्रक की चपेट आकर बाइक सवार की मौत

रंका/गोदरमाना : रंका-गोदरमाना राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर बुढ़ापरास के पास गुरुवार की सुबह एक ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार राजेंद्र दास(55 साल) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक रामानुजगंज वार्ड संख्या सात का रहनेवाला था. दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया […]

रंका/गोदरमाना : रंका-गोदरमाना राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर बुढ़ापरास के पास गुरुवार की सुबह एक ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार राजेंद्र दास(55 साल) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक रामानुजगंज वार्ड संख्या सात का रहनेवाला था. दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राजेंद्र दास सुबह में बांदू की ओर से अपने मोटरसाइकिल से रामानुजगंज अपने घर लौट रहा था. वह जैसे ही एनएच 343 पर पहुंचा, छत्तीसगढ़ की ओर से बॉक्साइट लदा एक ट्रक ने उसे धक्का मार दिया. धक्का मारने के बाद ट्रक तेज गति से रंका की ओर भाग निकला. लोगों ने बताया कि ट्रक हरे रंग के तिरपाल से ढका हुआ था. घटना के बाद रंका पुलिस को इसकी तुरंत सूचना दी गयी.
रंका से पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली. पुलिस ने ट्रक को पकड़ने को लेकर जांच शुरू कर दी है. इधर घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच चुके थे. उन्होंने शव के साथ स्थानीय लोगों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया. इसके कारण यह मार्ग सुबह सात बजे से दस बजे तक जाम रहा. जाम के कारण दोनों ओर झारखंड एवं छतीसगढ़ की ओर आने-जानेवाले वाहनों की लंबी कतार लग गयी. तीन घंटे जाम के बाद पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझाकर जाम समाप्त कराया. इसके बाद शव को अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेजा गया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >