ऑपरेटर की पिटाई के विरोध में तालाबंदी

मंझिआव : प्रखंड कार्यालय के कंप्यूटर कक्ष में आपरेटर ऋषिरंजन सिंह उर्फ गोल्डन सिंह के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद आक्रोशित प्रखंड व अंचल कर्मियों ने कार्यालय के मुख्य गेट में 12बजे ताला बंद कर दिया तथा अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर चले गये. बीडीओ कमल किशोर सिंह के समझाने पर कर्मियों ने ताला […]

मंझिआव : प्रखंड कार्यालय के कंप्यूटर कक्ष में आपरेटर ऋषिरंजन सिंह उर्फ गोल्डन सिंह के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद आक्रोशित प्रखंड व अंचल कर्मियों ने कार्यालय के मुख्य गेट में 12बजे ताला बंद कर दिया तथा अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर चले गये.
बीडीओ कमल किशोर सिंह के समझाने पर कर्मियों ने ताला तो खोल दिया, लेकिन मेन गेट पर शाम पांच बजे तक धरने पर बैठे रहे. इसके बाद बीडीओ को तीन सूत्री मांग पत्र दिया गया, जिसमें कहा गया है कि आरोपियों की तत्काल गिरफ़्तारी हो, उन सभी को सुरक्षा मुहैया कराया जाये तथा सभी का सामूहिक तबादला किया जाये. मांग पत्र की प्रतिलिपि एसडीओ व डीसी को भेजा गया. धरने पर बैठे कर्मियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती, तब तक वे कार्यालय तो आयेंगे, लेकिन कलम बंद हड़ताल जारी रहेगी.
इधर इस संबंध में पूछने पर बीडीओ ने बताया कि कर्मियों का धरना समाप्त हो गया है और वे काम कर रहे हैं. प्रखंड कार्यालय में आज सुबह लगभग11 बजे कंप्यूटर आपरेटर गोल्डन सिंह के साथ मारपीट की गयी, जिसके बाद उन्हें तत्काल रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया. इस मामले में घायल के पिता सुरेंद्र सिंह द्वारा थाने में संजय सिंह व उनके पुत्र पुरुषोत्तम सिंह व भाई योगेंद्र सिंह पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इस संबंध में थाना प्रभारी चंद्रमणि भारती ने बताया कि एक मारपीट के एक आरोपी संजय सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >