डीसी ने तीन सहायकों को निलंबित किया

स्थानांतरण के बावजूद प्रभार नहीं देने पर की गयी कार्रवाई गढ़वा. उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने अलग-अलग कारणों से तीन सहायकों को पद से निलंबित कर दिया है़ जिनको निलंबित किया गया है, उनमें रंका प्रखंड कार्यालय में कार्यरत लिपिक योगेंद्र राम, डंडई प्रखंड में सेवारत लिपिक प्रेमशंकर पाठक तथा भवनाथपुर अंचल कार्यालय में कायर्रत […]

स्थानांतरण के बावजूद प्रभार नहीं देने पर की गयी कार्रवाई
गढ़वा. उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने अलग-अलग कारणों से तीन सहायकों को पद से निलंबित कर दिया है़ जिनको निलंबित किया गया है, उनमें रंका प्रखंड कार्यालय में कार्यरत लिपिक योगेंद्र राम, डंडई प्रखंड में सेवारत लिपिक प्रेमशंकर पाठक तथा भवनाथपुर अंचल कार्यालय में कायर्रत प्रधान सहायक चंद्रिका राम के नाम शामिल है़ इनमें योगेंद्र राम पांच लाख रुपये की ठगी के मामले में जेल गये हैं, जेल जाने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है़
इसी तरह प्रधान सहायक चंद्रिका राम का स्थानांतरण मझिआंव से भवनाथपुर के लिए कर दिया गया है, लेकिन भवनाथपुर में योगदान देने के बाद भी उन्होंने मझिआंव प्रधान सहायक का प्रभार किसी को नहीं दिया है़ कई बार निर्देश दिये जाने के बाद उसका अनुपालन नहीं होने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है़ इसी तरह प्रेमशंकर पाठक का स्थानांतरण डंडई प्रखंड में होने के बाद भी उन्होंने अपने पूर्ववर्ती स्थान खरौंधी प्रखंड में किसी को प्रभार नहीं दिया है़ इस वजह से उन्हें निलंबित किया गया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >