मोबाइल चिकित्सा वैन से मिलेगी ग्रामीणों को सुविधा : सांसद

गढ़वा : सांसद वीडी राम ने मंगलवार को संसद सदन में सरकार से गढ़वा-पलामू में मोबाइल चिकित्सा वैन चलाने की मांग की़ सांसद ने कहा कि उनका संसदीय क्षेत्र पलामू देश के सर्वाधिक पिछड़े क्षेत्रों में से एक है़पिछले दो सालो में केंद्र व राज्य सरकार ने क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाओं और […]

गढ़वा : सांसद वीडी राम ने मंगलवार को संसद सदन में सरकार से गढ़वा-पलामू में मोबाइल चिकित्सा वैन चलाने की मांग की़ सांसद ने कहा कि उनका संसदीय क्षेत्र पलामू देश के सर्वाधिक पिछड़े क्षेत्रों में से एक है़पिछले दो सालो में केंद्र व राज्य सरकार ने क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाओं और कार्यों की स्वीकृति देकर विकास की दिशा में बढ़ाने के लिए उनके संसदीय क्षेत्र को काफी मदद की है़ श्री राम ने सदन को बताया कि अभी हाल ही में मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा पलामू संसदीय क्षेत्र में एक मेडिकल कॉलेज की आधारशीला रखी है़ विकास के मामले मे पिछड़ा इस क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सरकार के साकारात्मक प्रयासों के बावजूद स्वास्थ्य से संबंधित सुविधाओं की स्थिति काफी दयनीय है़ क्षेत्र के लोगों को छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए सैकड़ों किमी दूर रांची इलाज कराने जाना पड़ता है़
इसलिए ग्रामीण इलाकों में तत्काल राहत के लिए मोबाइल चिकित्सा वैन की सुविधा काफी कारगर होगी़ इससे छोटी छोटी बीमारियों के इलाज के लिए जनता को दूर-दूर तक यात्रा की परेशानियों से राहत मिलेगी़ उन्होंने सरकार से 10 मोबाइल चिकित्सा वैन अतिशीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की है,ताकि ग्रामीण जनता को राहत पहुंचाया जा सके़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >