ट्रांसफारमर शीघ्र चालू नहीं हुआ, तो अनशन

गढ़वा : गांव में ट्रांसफारमर जल जाने अथवा नया लगाने के लिए ग्रामीण उपभोक्ताओं को बिजली विभाग के पास महीनों भाग दौड़ करना पड़ता है. अक्सर शिकायत आती है कि ट्रांसफारमर के लिए अधिकारियों की खुशामद से लेकर पैरवी व पैसा लगाना पड़ता है, तब जाकर कहीं उनको ट्रांसफारमर मिल पाता है. लेकिन मेराल प्रखंड […]

गढ़वा : गांव में ट्रांसफारमर जल जाने अथवा नया लगाने के लिए ग्रामीण उपभोक्ताओं को बिजली विभाग के पास महीनों भाग दौड़ करना पड़ता है. अक्सर शिकायत आती है कि ट्रांसफारमर के लिए अधिकारियों की खुशामद से लेकर पैरवी व पैसा लगाना पड़ता है, तब जाकर कहीं उनको ट्रांसफारमर मिल पाता है. लेकिन मेराल प्रखंड का छपरबार एक ऐसा गांव हैं, जहां बिजली विभाग का पिछले छह महीने से 63केवी का ट्रांसफारमर रखे-रखे खराब होने की स्थिति में आ गया है. इस गांव के लोगों की सहनशीलता देखिये कि वे पिछले नौ महीने से अंधकार में हैं और छह महीने से उनका ट्रांसफारमर रखा-रखा सड़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद वे आजतक विभाग से इस ट्रांसफारमर को चढ़ाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं. अब इस गांव के लोगों को इस ट्रांसफारमर को पोल पर चढ़वाने के लिए अनशन का सहारा लेना पड़ रहा है.
ग्रामीणों ने अनशन की चेतावनी दी : छपरबार गांव के ग्रामीणों का नौ महीने से अंधेरे में रहने के बाद अब सब्र का बांध टूटा है.ग्रामीण अपने ट्रांसफारमर चढ़वाने के लिए अनशन करेंगे. ग्रामीण भुनेश्वर राम, काशी राम, रंजीत कुमार , रामाधार राम, सुरेश राम, विरेंद्र राम, नंदकिशोर राम, अमित कुमार, संत कुमार, राजू कुमार, नागेंद्र राम आदि ने कहा कि नौ महीने से गांव में अंधकार रहने के कारण उनके बच्चे की पढ़ाई हो पा रही है और न ही उनकी सिंचाई. इसके लिये उन्होंने विभाग में विधायक से भी पैरवी करायी. लेकिन इसके बाद भी उनका ट्रांसफारमर नहीं चढ़ा. यदि दो-तीन दिनों के अंदर बिजली विभाग उनका ट्रांसफारमर नहीं चढ़ाया, तो वे इसके खिलाफ आमरण अनशन पर बैठने को विवश होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >