पुलिस ने शराब की भट्ठी ध्वस्त की, दो गिरफ्तार

भवनाथपुर : थाना प्रभारी अनिल कुमार के नेतृत्व में भवनाथपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र अंतर्गत घाघरा के जंगल में छापामारी कर अवैध ढंग से संचालित शराब भट्ठी को ध्वस्त करते हुए इस अवैध कारोबार में लगे संचालक सिंदुरिया निवासी लखन बियार तथा लल्लू बियार को गिरफ्तार कर लिया गया़ छापामारी […]

भवनाथपुर : थाना प्रभारी अनिल कुमार के नेतृत्व में भवनाथपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र अंतर्गत घाघरा के जंगल में छापामारी कर अवैध ढंग से संचालित शराब भट्ठी को ध्वस्त करते हुए इस अवैध कारोबार में लगे संचालक सिंदुरिया निवासी लखन बियार तथा लल्लू बियार को गिरफ्तार कर लिया गया़ छापामारी के दौरान पुलिस ने शराब बनाने के लिए राहर के खेत में छुपा कर तीन ड्राम में भरकर रखा हुआ जावा महुआ को पलट कर नष्ट कर दिया़ साथ ही पुलिस ने उक्त स्थल से 30 लीटर शराब, दो बड़ा ड्राम, एक छोटा ड्राम, चार तसला, तीन डब्बा तथा शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाली मशीन को जब्त कर थाना लाया़
थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि घाघरा के जंगलों में अवैध महुआ शराब भट्ठी चलाये जाने की गुप्त सूचना के बाद यह कार्रवाई किया गया है़ उन्होंने कहा कि इस अवैध करोबार में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनके ऊपर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद इन्हें गढ़वा जेल भेजा दिया गया़ इस मौके पर एएसआइ बिरबल राम, प्रकाश सिंह तथा अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >