गरीबों की सेवा के लिए जज्बा जरूरी : कमांडेंट

शहर के कचहरी रोड में अलका बजाज के सौजन्य से कपड़ा बैंक सीजन-2 का उदघाटन गढ़वा : शहर के कचहरी रोड स्थित अलका बजाज कंपलेक्स परिसर में मंगलवार को समाजसेवी शौकत खान के सौजन्य से कपड़ा बैंक सीजन-2 का शाखा खोला गया़ इसका उदघाटन सीआरपीएफ 172 बटालियन के कमांडेंट कैलाश आर्य व अलका बजाज के […]

शहर के कचहरी रोड में अलका बजाज के सौजन्य से कपड़ा बैंक सीजन-2 का उदघाटन
गढ़वा : शहर के कचहरी रोड स्थित अलका बजाज कंपलेक्स परिसर में मंगलवार को समाजसेवी शौकत खान के सौजन्य से कपड़ा बैंक सीजन-2 का शाखा खोला गया़ इसका उदघाटन सीआरपीएफ 172 बटालियन के कमांडेंट कैलाश आर्य व अलका बजाज के प्रोपराइटर शौकत खान ने संयुक्त रूप से फीता काट कर व गरीबों के बीच कपड़ा का वितरण कर किया़
इस मौके पर कमांडेंट कैलाश आर्य ने कहा कि गरीब व असहायों की सेवा करने के लिए मन जज्बा होना चाहिए और यह जज्बा उन्होंने समाज सेवा के लिए खुद को समर्पित करनेवाले युवा समाजसेवी शौकत खान में देखी है़ वे शुभकामना देते हैं कि शहर में इस तरह का कार्य और लोग करे और समाज के जरूरतमंदों को इसका लाभ मिले़ कपड़ा बैंक के संचालक शौकत खान ने कहा कि यह प्रोजेक्ट जिले के अटौला गांव निवासी शहीद आशीष तिवारी को उन्होंने समर्पित किया है़
उन्होंने कहा कि राजनीति से उनका तथा उनके परिवार को दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है. यह सब कर उनके मन को शांति मिलती है़ उन्होंने कहा कि वे सालों भर इस बैंक से गरीब व असहायों की मदद करते रहेंगे़ मौके पर शरहिर खान, साजिद खान,विक्की, अबरार अहमद,पिंटू गुप्ता, बिट्टू गुप्ता,दीपक कमलापुरी,प्रमोद कमलापुरी, हनी गुप्ता,पंकज चौबे,आमिर रजा,हाजी परवेज खान,शम्मी आलम सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >