ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

बड़गड़ : गढ़वा जिले से सटे छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला मुख्यालय के कलेक्टर कार्यालय रोड में ब्राउन शूगर लेकर जाते युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है़ बलरामपुर थाना प्रभारी के के शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर ग्राम बैढ़ी थाना राजपुर जिला बलरामपुर निवासी अजय यादव पिता राम दास यादव […]

बड़गड़ : गढ़वा जिले से सटे छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला मुख्यालय के कलेक्टर कार्यालय रोड में ब्राउन शूगर लेकर जाते युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है़
बलरामपुर थाना प्रभारी के के शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर ग्राम बैढ़ी थाना राजपुर जिला बलरामपुर निवासी अजय यादव पिता राम दास यादव उम्र 37 वर्ष को घेरा बंदी कर मोटरसाइकिल के डिक्की में रखे ब्राउन सुगर के साथ पकड़ा़ बताया जाता है कि बरामद पदार्थ की कीमत दो लाख रुपये है़ मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान उक्त युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >