बंद रहेंगी शराब की दुकानें

हैदरनगर. हैदरनगर थाना के सभागार मे होली का त्योहार शांति और सौहार्द्र के साथ मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता पुलिस इंसपेक्टर प्रभाकर सिंह ने की. बैठक में सदस्यों ने शराब दुकनों को बंद रखने का प्रस्ताव दिया. इस पर श्री सिंह ने कहा कि होली में शांति व्यवस्था बनाये […]

हैदरनगर. हैदरनगर थाना के सभागार मे होली का त्योहार शांति और सौहार्द्र के साथ मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता पुलिस इंसपेक्टर प्रभाकर सिंह ने की. बैठक में सदस्यों ने शराब दुकनों को बंद रखने का प्रस्ताव दिया. इस पर श्री सिंह ने कहा कि होली में शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से शराब की दुकानें बंद रहेगी. थाना प्रभारी मो. रुस्तम ने कहा कि शराब पीकर सार्वजनिक जगह हुड़दंग करने वालों पर पुलिस अभी से नजर रख रही है. उन्होंने कहा कि हुड़दंग करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जायेगी. श्री सिंह ने बताया कि किसी तरह की अफवाह मिलने पर तत्काल थाना को सूचना दें. बैठक में थाना प्रभारी मोहम्मद रुस्तम, एएसआइ कौलेश्वर लोहरा, प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी, उप प्रमुख कमर रजा खान समेत कई लोग शामिल थे.
क्रिकेट प्रतियोगिता आज
हरिहरगंज. सीता उच्च विद्यालय के मैदान पर मंगलवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है. यह जानकारी आयोजक सह समाजसेवी जानू चौधरी ने दी है. उन्होंने बताया कि होली मिलन के बाद टी ट्वेन्टी सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >