अस्पताल उपाधीक्षक करेंगे झारखंड हॉस्पिटल की जांच

मामला महिला को 21 दिन तक अस्पताल में बंधक बनाने का गढ़वा. शहर के कचहरी रोड स्थित झारखंड हॉस्पिटल में आदिवासी समाज की एक महिला को पैसा नहीं देने के कारण बंधक बनाये जाने के मामले की विस्तृत जांच के लिए अस्पताल उपाधीक्षक को निर्देशित किया गया है़ उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने जांच के […]

मामला महिला को 21 दिन तक अस्पताल में बंधक बनाने का
गढ़वा. शहर के कचहरी रोड स्थित झारखंड हॉस्पिटल में आदिवासी समाज की एक महिला को पैसा नहीं देने के कारण बंधक बनाये जाने के मामले की विस्तृत जांच के लिए अस्पताल उपाधीक्षक को निर्देशित किया गया है़ उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने जांच के लिए उपाधीक्षक डॉ एनके रजक को निर्देश देते हुए इसके सभी पहलुओं पर रिपोर्ट तैयार करने को कहा है़ उपायुक्त श्रीमती अरोड़ा ने बताया कि इस मामले में संबंधित पंचायत के सहिया को हटाने के साथ ही चालक पर भी कार्रवाई की जायेगी़ उपायुक्त ने बताया कि महिला को उचित इलाज कराया गया है़
एक अन्य जानकारी देते हुए उपायुक्त ने बताया कि गढ़वा जिले में 96 हजार वृद्ध, विकलांग व विधवा को पेंशन दिया जा रहा है़
इनमें से सरकार के निर्देशानुसार अब तक 85 प्रतिशत डीबीटी का काम पूरा कर लिया है़ मार्च अंतिम तक शत-प्रतिशत पेंशनधारियों को डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जायेगा़ उन्होंने बताया कि 3500 फर्जी पेंशनधारियों को सूची से हटा दिया गया है़ अभी कई क्षेत्रों से पेंशन से वंचित लोगों की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं. लेकिन सरकार का पोर्टल बंद होने से नये लोगों को अभी नहीं जोड़ा जा रहा है़ लेकिन जैसे ही सरकार से निर्देश प्राप्त होता है, वंचित लोगों को इससे जोड़ दिया जायेगा़ उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रत्येक गांव में शिविर भी लगाया जायेगा, जहां पेंशन से वंचित ग्रामीणों से आवेदन लिया जायेगा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >