बिजली-पानी को लेकर रोड जाम

गोदरमाना : रंका थाना क्षेत्र के गोदरमाना में बिजली व पानी की समस्या को लेकर गोदरमाना के नवयुवकों ने सुबह में सात बजे से आठ बजे तक एक घंटे तक एनएच 343 को गोदरमाना में जाम कर दिया. इसके कारण झारखंड व छत्तीसगढ़ से आनेवाले वाहनों का दोनों ओर जाम लग गया. करीब एक किमी […]

गोदरमाना : रंका थाना क्षेत्र के गोदरमाना में बिजली व पानी की समस्या को लेकर गोदरमाना के नवयुवकों ने सुबह में सात बजे से आठ बजे तक एक घंटे तक एनएच 343 को गोदरमाना में जाम कर दिया. इसके कारण झारखंड व छत्तीसगढ़ से आनेवाले वाहनों का दोनों ओर जाम लग गया. करीब एक किमी तक वाहनों की कतार लग गयी. इस दौरान यात्रियों को परेशानी को देखते हुए लोगों ने नवयुवकों को समझाया, इसके बाद सड़क जाम समाप्त हुआ. जाम करनेवाले युवाओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि गोदरमाना में बिजली-पानी की व्यवस्था चरमरा गयी है.
रंका से गोदरमाना तक बिजली पहुंचाने के लिए लगाये गये तार व पोल जर्जर हो गये हैं. वर्ष 1986-87 के पोल-तार लगाये गये हैं, जो आज तक बदले नहीं गये हैं. पोल में लगे ब्रेकेट कई जगहों पर टूटे हुए हैं, जिसे किसी तरह से तार से बांध कर काम चलाया जा रहा है.
उसी तरह तार की भी स्थिति है. एक से दूसरे पोल तक पचासों जोड़ पड़े हुए हैं, जिसके कारण प्रतिदिन रंका से गोदरमाना के बीच कहीं न कहीं तार गिरते रहते हैं. इसकी वजह से गोदरमाना में हमेशा बिजली बाधित रहती है. यहां के लोगों ने बिजली विभाग से कई बार बिजली के तार पोल बदलने के लिए कहा, पर आज तक न तो तार बदले गये, न ही पोल. जिसके कारण विवश होकर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा है. युवाओं ने लोगों के कहने पर जाम हटाते हुए चेतावनी दी कि इस पर पहल नहीं होने पर वे आगे पुन: आंदोलन के लिए सड़क पर उतरेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >