पुलिस ने ली पोस्टमार्टम रिपोर्ट, हत्या के संकेत नहीं

प्रेमी मनीष अग्रवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, पूछताछ जारी. छात्र संगठन कर रहे हैं आंदोलन, अल्बर्ट एक्का चौक पर किया प्रदर्शन रांची : लालपुर थाना की पुलिस ने सोमवार को छात्रा इच्छिता का पोस्टमार्टम रिपोर्ट हासिल किया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इच्छिता की मौत को असमान्य बताया गया है. गले व दोनों हाथ के […]

प्रेमी मनीष अग्रवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, पूछताछ जारी.
छात्र संगठन कर रहे हैं आंदोलन, अल्बर्ट एक्का चौक पर किया प्रदर्शन
रांची : लालपुर थाना की पुलिस ने सोमवार को छात्रा इच्छिता का पोस्टमार्टम रिपोर्ट हासिल किया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इच्छिता की मौत को असमान्य बताया गया है. गले व दोनों हाथ के हथेली (हाइपोथिनार) में निशान मिले हैं. गले का निशान एक्सफिशिया (वी आकार) का है. शरीर के किसी अन्य हिस्से में जख्म के निशान नहीं मिले हैं. पुलिस जिस वक्त रिम्स में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ले रही थी, उस वक्त इच्छिता के परिजन भी वहां मौजूद थे. एसएसपी कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो संकेत मिले हैं, उससे यह स्पष्ट हो रहा है कि इच्छिता की हत्या नहीं की गयी थी. वैसे पुलिस कुछ अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है. ताकि सबकुछ साफ हो सके. एसएसपी ने बताया कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इच्छिता की मौत की वजह क्या थी. सूत्रों ने बताया कि लालपुर पुलिस ने सोमवार को डाल्टनगंज के नावाहातू में छापामारी कर मनीष अग्रवाल उर्फ राज को हिरासत में लिया है. पुलिस उसे रांची लाकर पूछताछ कर रही है. ताकि यह पता चल सके कि इच्छिता की मौत के लिए वह जिम्मेदार है या नहीं. मनीष अग्रवाल का इच्छिता से प्रेम-संबंध था. परिजनों का आरोप है कि इच्छिता की मौत के लिए मनीष अग्रवाल भी जिम्मेदार है.
शुक्रवार रात कमरे में लटकता मिला था शव
इच्छिता डाल्टनगंज की रहने वाली थी. लालपुर थाना क्षेत्र के गोल इंस्टीच्यूट के फाईटर-फोर हॉस्टल में रहती थी. शुक्रवार की रात वह अपने कमरे की छत से लटकी मिली थी. हॉस्टल के लोगों ने उसे रिम्स पहुंचाया था. जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. इच्छिता की मौत के बाद उसके परिजनों ने गोल इंस्टीच्यूट के संचालक समेत अन्य लोगों के खिलाफ लालपुर थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. घटना को लेकर एबीवीपी समेत कई अन्य छात्र संगठनों के लोग आक्रोशित हैं. सोमवार को दिन में भी छात्रों ने लालपुर चौक को जाम किया और शाम में अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन किया. छात्र संगठन का मानना है कि इच्छिता की हत्या की गयी है. इसलिए हत्यारे को तुरंत गिरफ्तार किया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >