समाजसेवी की पहल पर चिकित्सक ने दिखायी संवेदना

केतार की गुरूर गांव की मालती देवी पथरी के दर्द से कई दिनों से बेचैन थी 20 हजार रुपये मांगे जाने के कारण नहीं करा पायी थी ऑपरेशन 4गढ़वा : केतार थाना क्षेत्र के गुरूर गांव निवासी पथरी की बीमारी से पीड़ित रघुनाथ पासवान की पत्नी मालती देवी को सोमवार को स्थानीय समाजसेवियों के आग्रह […]

केतार की गुरूर गांव की मालती देवी पथरी के दर्द से कई दिनों से बेचैन थी
20 हजार रुपये मांगे जाने के कारण नहीं करा पायी थी ऑपरेशन
4गढ़वा : केतार थाना क्षेत्र के गुरूर गांव निवासी पथरी की बीमारी से पीड़ित रघुनाथ पासवान की पत्नी मालती देवी को सोमवार को स्थानीय समाजसेवियों के आग्रह पर गढ़वा सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ राकेश कुमार तरुण ने नि:शुल्क ऑपरेशन कर उसकी जान बचायी़ समाजसेवी कंचन साहू की पहल पर डॉ राकेश कुमार तरुण से जब गरीब परिवार से आनेवाली पथरी की दर्द से पीड़ित मालती देवी के विषय में जानकारी दी, तो वे सहर्ष नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए तैयार हो गये़ उन्होंने अपने निजी क्लिनिक में ले जाकर मालती देवी का सफल ऑपरेशन किया़ गौरतलब है कि इसके पूर्व रघुनाथ पासवान अपनी पत्नी मालती देवी को गढ़वा के एक निजी क्लिनिक में इलाज के लिए लाया था़, जहां सर्जन द्वारा उसके ऑपरेशन में 20 हजार रुपये खर्च की बात बताया गया था़
गरीबी के कारण वह इतना पैसा जुटाने में असमर्थ होने के कारण वह वापस अपना गांव लौट गया था़ इस दौरान कांडी के दुर्गेश सिंह नामक व्यक्ति ने सबसे पहले इस महिला की इलाज के लिए पहल करते हुए वाट‍्सएप पर समाजसेवियों से सहयोग की मांग की़ वाट‍्सएप पर सूचना पढ़ने के बाद कंचन साहू ने मालती देवी को गढ़वा लाने को कहा़ कंचन साहू ने दुर्गेश सिंह को आश्वस्त किया कि मालती देवी का वे समाज की मदद से ऑपरेशन करायेंगे़ इसके बाद मालती को लाकर गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच के बाद सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ कौशल सहगल ने उसे ऑपरेशन के लिए सर्जन डॉ राकेश कुमार तरुण के पास रेफर किया़ कंचन साहू ने डॉ तरुण से मालती के इलाज के लिये बात की़ श्री साहू ने कहा कि उसके ऑपरेशन में जो भी खर्च होंगे, वह समाज से चंदा एकत्रित कर देंगे़ इस पर डॉ तरूण उसे नि:शुल्क ऑपरेशन करने के लिए तैयार हो गये़ विदित हो कि इसके पूर्व भी डॉ तरूण गरीब मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन कर चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >