जेल में बंद आठ उग्रवादी व अपराधियों पर लगा सीसीए

गढ़वा : गढ़वा मंडल कारा में बंद आठ उग्रवादी व अपराधियों पर परामर्शदात्री समिति द्वारा अनुमोदन किये जाने के बाद सीसीए(क्राइम कंट्रोल एक्ट)लगा दिया गया है़ जबकि दो अपराधी व नक्सली पर सीसीए तथा एक पर नक्सली पर एनएसए लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है़, जिनके विरुद्ध सीसीए लगाया गया है, उनमें गढ़वा मंडल कारा […]

गढ़वा : गढ़वा मंडल कारा में बंद आठ उग्रवादी व अपराधियों पर परामर्शदात्री समिति द्वारा अनुमोदन किये जाने के बाद सीसीए(क्राइम कंट्रोल एक्ट)लगा दिया गया है़ जबकि दो अपराधी व नक्सली पर सीसीए तथा एक पर नक्सली पर एनएसए लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है़,
जिनके विरुद्ध सीसीए लगाया गया है, उनमें गढ़वा मंडल कारा में बंद रमना थाना क्षेत्र के बुल्का गांव निवासी ताहिर अंसारी, गढ़वा थाना क्षेत्र के झलुआ गांव निवासी सोनू खां उर्फ शकील अहमद, नगरऊंटारी थाना क्षेत्र के चचेरिया गांव निवासी इकबाल खान, बरडीहा थाना क्षेत्र के आदर गांव निवासी टीपीसी के नेजाम अंसारी उर्फ गुलाम मुस्तफा, औरंगाबाद जिले के नरारी कला थाना क्षेत्र के रस्तीपुर गांव निवासी टीपीसी के उग्रवादी अशोक कुमार मेहता उर्फ अक्षय जी उर्फ निर्भय जी, गढ़वा थाना क्षेत्र के सुखबाना गांव निवासी भिखु पासवान उर्फ अनिल पासवान तथा भाकपा माओवादी के पूर्व सब जोनल कमांडर पृथ्बी दुसाध उर्फ सुमन जी उर्फ मलखान सिंह उर्फ पीतांबर, धुरकी थाना क्षेत्र खाला गांव निवासी खुस्टर अंसारी शामिल है़
जिनके विरुद्ध सीसीए लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है, उनमें रंका थाना क्षेत्र के भंवरी गांव के सिसिया टोला निवासी नक्सली जितेंद्र कोरवा उर्फ छोटन जी तथा गढ़वा थाना क्षेत्र के बेलहारा गांव निवासी अरुण कुमार दुबे का नाम शामिल है़ वहीं समीपवर्ती राज्य बिहार के औरंगाबाद जिला के कुटुंबा थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी भाकपा माओवादी के मिथिलेश प्रसाद वर्मा उर्फ मिथिलेश मेहता उर्फ भिखारी जी उर्फअशोक कुमार वर्मा उर्फरोहित जी के विरुद्ध एनएसए लगाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है़ बताया गया कि गढ़वा थाना क्षेत्र के सरीफ मुहल्ला निवासी फरार अपराधी छोटू रंगसाज की गिरफ्तारी को लेकर एक टीम गठित की गयी. उसके द्वारा लगातार छापामारी की जा रही है़ उल्लेखनीय है कि छोटू रंगसाज के विरुद्ध अपराध के कई मामले दर्ज हैं और पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >