छात्राओं की सूची जमा करने का निर्देश

नगरऊंटारी : प्रखंड संसाधन केंद्र अधौरा में शुक्रवार को प्रखंड के सभी मध्य, उत्क्रमित मध्य, प्राथमिक, उत्क्रमित, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की मासिक बैठक प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी महेंद्र राम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने उपस्थित प्रधानाध्यापकों को विभागीय निर्देशों से अवगत कराया. उन्होंने मध्याह्न भोजन योजना की […]

नगरऊंटारी : प्रखंड संसाधन केंद्र अधौरा में शुक्रवार को प्रखंड के सभी मध्य, उत्क्रमित मध्य, प्राथमिक, उत्क्रमित, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की मासिक बैठक प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी महेंद्र राम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने उपस्थित प्रधानाध्यापकों को विभागीय निर्देशों से अवगत कराया.
उन्होंने मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा करते हुए किसी भी स्थिति में मध्याह्न भोजन चालू रखने का निर्देश प्रधानाध्यापकों को दिया. उन्होंने मध्याह्न भोजन से संबंधित एसएमएस करने, कक्षा छह में पढ़नेवाली एससी-एसटी छात्राअों की सूची 24 घंटे के अंदर प्रखंड संसाधान केंद्र को उपलब्ध कराने, विद्यालय किट के लिए कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राअों की सूची खाता संख्या के साथ विहित प्रपत्र में सीडी तैयार करा कर जमा कराने का निर्देश दिया. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 16 मार्च से वार्षिक मूल्यांकन प्रारंभ होगा. बैठक में बीपीअो संतोष दुबे, सीआरपी संजय कुमार सिंह सहित सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >