सभी मनरेगा वेंडरों के लेन-देन की होगी जांच

गढ़वा :राज्य के श्रम नियोजन व प्रशिक्षण मंत्री सह गढ़वा जिले के प्रभारी बीस सूत्री मंत्री राज पलिवार ने शुक्रवार को गढ़वा पहुंच कर यहां जिला बीस सूत्री समिति व जिला योजना समिति की बारी-बारी से बैठक में हिस्सा लिया़ समाहरणालय स्थित प्रशिक्षण केंद्र भवन में आयोजित बीस सूत्री कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक […]

गढ़वा :राज्य के श्रम नियोजन व प्रशिक्षण मंत्री सह गढ़वा जिले के प्रभारी बीस सूत्री मंत्री राज पलिवार ने शुक्रवार को गढ़वा पहुंच कर यहां जिला बीस सूत्री समिति व जिला योजना समिति की बारी-बारी से बैठक में हिस्सा लिया़ समाहरणालय स्थित प्रशिक्षण केंद्र भवन में आयोजित बीस सूत्री कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक में विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए क‍ड़े निर्देश जारी किये गये़
खास तौर पर मनरेगा के वेंडर द्वारा सामग्री भुगतान से संबंधित अनियमितता का मामला उठाया जाने के बाद पूरे जिले के वेंडरों की जांच करने के निर्देश दिये गये़ इसके अलावा मझिआंव में मनरेगा से संचालित हो रही योजनाओं में गड़बड़ी को लेकर एक सप्ताह के अंदर जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये़ इस बीच कुछ सदस्यों ने मुखिया द्वारा मनमानी करने व अभिलेख जमा नहीं करने की भी बात कही़ इस पर मंत्री श्री पलिवार ने कहा कि वैसे मुखिया पर प्राथमिकी दर्ज करें तथा वित्तीय शक्ति सीज कर दें. पेयजल आपूर्ति की समीक्षा किये जाने के दौरान शिकायत पाये जाने पर चेचरिया के ऑपरेटर को हटाने के निर्देश दिये गये़
बैठक में भंडरिया प्रखंड के मदगड़ी च, रामर में तीन स्थानों पर चापाकल गाड़ने के दौरान कम बोर किये जाने का मामला उठाया गया,जिस पर मंत्री ने जांच के निर्देश दिये़ इसी तरह मझिआंव व बरडीहा प्रखंड में उज्जवला योजना के तहत गैस वितरण में गड़बड़ी का मामला उठाये जाने पर इसकी भी जांच करने को कहा गया़ नगर उंटारी में बस स्टैंड के अभाव में लोगों को असुविधा का सामना करने की बात भी उठायी गयी़
इस पर मंत्री ने उपायुक्त को निर्देश दिया कि वहां सड़क किनारे ही कहीं उचित स्थान देख कर उसका चयन करें. जिले के वैसे निजी विद्यालय जहां शौचालय नहीं है और इसके लिए कोई फंड भी नहीं है, वहां विधायक मद की राशि से शौचालय निर्माण करने का निर्णय लिया गया़
गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने रमकंडा के एनबीसीसी द्वारा बनाये जा रहे सड़क निर्माण में अनियमितता का मामला बैठक में रखा़ इसके अलावा भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही ने भी अपने विस क्षेत्र में सड़क का निर्माण घटिया किये जाने का मामला उठाया़, जिस पर जांच करने के निर्देश देते हुए मंत्री ने कहा कि जांच कमेटी में विधायक को भी शामिल करें. कांडी व मेराल में तैयार विद्युत सब स्टेशन से विद्युतापूर्ति नहीं किये का मामला सामने आने पर मंत्री ने तीन महीने के अंदर दोनों सब स्टेशनों से विद्युतापूर्ति शुरू करने के कड़े निर्देश देते हुए कहा कि ऐसा नहीं हुआ, तो विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई की जायेगी़ बैठक में विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने तारों के मक्कड़ जाल व आवागमन के रास्ते में गाड़े गये पोल को हटाने की मांग उठायी़
इसके लिए विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता ने 10 दिन का समय लेते हुए इस समय अवधि में आवागमन के रास्ते में अवस्थित पोल व तार को हटाने के प्रति आश्वस्त किया़ गढ़वा जिले से अवैध बालू उठाव रोकने का मामला बीस सूत्री उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर लाल अग्रवाल ने उठाया़ जिस पर तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गयी़ इसमें एसडीओ, डीटीओ व स्वयं उपाध्यक्ष को शामिल किया गया़ कमेटी अंतरराज्यीय मार्ग सहित अन्य स्थानों पर वाहनों की परमिट, ओवर लोड आदि से संबंधित जांच करेगी़ बैठक में उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा, उप विकास आयुक्त जगत नारायण प्रसाद, विधायक भानु प्रताप शाही, सत्येंद्रनाथ तिवारी, मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी के प्रतिनिधि चंचल दूबे, जिप अध्यक्ष विकास कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी, जिप सदस्य सहित अन्य लोग उपस्थित थे़
होली के पूर्व सभी को मिलेगी राशि
गढ़वा. जिला योजना समिति की बैठक मंत्री राज पलिवार ने समाहरणालय स्थित कांफ्रेस हॉल में की़ बैठक में जिला योजना समिति की राशि से क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी ली गयी़
इसके अलावा बैठक में उपस्थित सदस्यों ने मंत्री के समक्ष कई शिकायतों को रखा़ इसमें नये बनाये गये केतार मवि में छत से पानी टपकने की शिकायत पर मंत्री ने संवेदक पर कार्रवाई करने के निर्देश दिये़ रमकंडा में विद्यालय भवन के निर्माण में बरामद छोटा बना कर राशि की निकासी करने के मामले में जेइ पर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये़ सदस्यों ने सूखा राहत की राशि का भुगतान किसानों के बीच नहीं करने की शिकायत की़
इस पर होली के पूर्व शत-प्रतिशत किसानों के बीच राशि का वितरण करने के निर्देश दिये गये़ केतार में पुलिया निर्माण से संबंधित अनियमितता उठाये जाने पर दो दिन के अंदर इसकी भी जांच करने को कहा गया़ बैठक में जिप अध्यक्ष विकास कुमार ने डीआरडीए की बैठक लंबे समय से आयोजित नहीं करने को लेकर नाराजगी जाहिर की़ उन्होंने जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि वह प्रशासन के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है़ इस पर मंत्री ने सभी को साथ लेकर चलने की बात कही़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >