जिप सदस्यों ने विरोध दर्ज कराया

गढ़वा : प्रभारी मंत्री राज पलिवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला बीस सूत्री समिति की बैठक में उपस्थित जिप अध्यक्ष सहित अन्य जिप सदस्यों ने नाराजगी जाहिर की़ उन्होंने जिला प्रशासन के विरोध में बैठक समाप्ति के बाद नारे भी लगाये़ साथ ही बैठक की उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर बनाने का भी विरोध किया़ […]

गढ़वा : प्रभारी मंत्री राज पलिवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला बीस सूत्री समिति की बैठक में उपस्थित जिप अध्यक्ष सहित अन्य जिप सदस्यों ने नाराजगी जाहिर की़ उन्होंने जिला प्रशासन के विरोध में बैठक समाप्ति के बाद नारे भी लगाये़
साथ ही बैठक की उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर बनाने का भी विरोध किया़ जिप सदस्य इस बात को लेकर नाराज थे कि उन्हें सिर्फ बैठक में मूकदर्शक की हैसियत से बुलाया जाता है़ उनके द्वारा उठाये गये मामलों का न तो अनुपालन होता है और न ही गंभीरता से सुनी जाती है़ प्रत्येक बैठक में जिला प्रशासन के लोग अपनी मनमानी करते हुए उनकी सभी बातों की अवहेलना कर देते हैं. विरोध करनेवालों में सभी 25 जिप सदस्य शामिल थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >