प्रतिदिन हंसने से कई बीमारियां दूर होंगी : सोमदेव

गायत्री परिवार के पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन गढ़वा : गायत्री परिवार गढ़वा द्वारा आयोजित पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया. स्थानीय मेलोडी मंडप में चल रहे इस योग प्रशिक्षण शिविर में शांतिकुंज हरिद्वार से आये सोमदेव पटैया ने लोगों को योग एवं जीवन जीने की कला से संबंधित प्रशिक्षण […]

गायत्री परिवार के पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन

गढ़वा : गायत्री परिवार गढ़वा द्वारा आयोजित पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया. स्थानीय मेलोडी मंडप में चल रहे इस योग प्रशिक्षण शिविर में शांतिकुंज हरिद्वार से आये सोमदेव पटैया ने लोगों को योग एवं जीवन जीने की कला से संबंधित प्रशिक्षण सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक दोनों तरह से दिया. इस प्रशिक्षण में करीब 50 महिला-पुरुषों ने योग सीखा. इस अवसर पर योग प्रशिक्षक श्री पटैया ने कहा कि योग को हमें नियमित दिनचर्या में शामिल करना चाहिए, लेकिन इस योग शिविर का मुख्य उद्देश्य आगामी 21 जून को आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए अधिक से अधिक योग शिक्षक तैयार करना है, ताकि सभी जगहों पर योग दिवस के दिन आम लोगों को योग कराया जा सके.

उन्होंने कहा कि यहां से प्रशिक्षण लिये हुए लोग कम से कम तीन और लोगों को तैयार करेंगे. जरूरत पड़ने पर इस प्रकार का पुन: योग प्रशिक्षण शिविर लगाया जा सकता है. इस दौरान श्री पटैया ने 25 प्रकार के हंसने की कला बताया. उन्होंने कहा कि हंसना एक श्रेष्ठ व्यायाम है. इसे पैसे से नहीं खरीदा जा सकता है. बल्कि यह जीवन जीने की एक कला में आता है. आज ठहाका लगा कर नहीं हंसने के कारण कई बीमारियां बढ़ रही हैं.

इसमें मानसिक तनाव से संबंधी बीमारी प्रमुख है. इस दौरान श्री पटैया के साथ आये योग शिक्षक जितेंद्र गोस्वामी ने एक-एक कर योग क्रिया करके बताया. इस अवसर पर अधिवक्ता परेश कुमार तिवारी, समाजसेवी विजय कुमार केसरी, प्रो उमेश सहाय, संतन मिश्र, बनारसी पांडेय, दिलीप कुमार तिवारी, अशोक प्रसाद, डॉ सुनील विश्वकर्मा, अखिलेश कुशवाहा, प्रभुदयाल प्रजापति, अरुण कुमार, रंजीत केसरी, महेंद्र कुमार, ममता तिवारी, अनिता देवी, संगीता देवी, नीलम देवी, शोभा पाठक, सुनंदा दुबे, कांति दुबे, अंजना तिवारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >