खुले से शौच से मुक्त घोषित हुआ सगमा प्रखंड

विधायक, डीसी की उपस्थिति में ओडीएफ घोषित हुआ सगमा सगमा : विधायक भानुप्रताप शाही एवं उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने बीआरडी उच्च विद्यालय परिसर में 4.47 करोड़ की लागत से बननेवाले बालिका आवासीय विद्यालय का शिलान्यास नारियल फोड़कर एवं पूजा-अर्चना कर किया़ इस मौके पर सगमा प्रखंड को ओडीएफ करने की घोषणा भी संयुक्त रूप […]

विधायक, डीसी की उपस्थिति में ओडीएफ घोषित हुआ सगमा
सगमा : विधायक भानुप्रताप शाही एवं उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने बीआरडी उच्च विद्यालय परिसर में 4.47 करोड़ की लागत से बननेवाले बालिका आवासीय विद्यालय का शिलान्यास नारियल फोड़कर एवं पूजा-अर्चना कर किया़ इस मौके पर सगमा प्रखंड को ओडीएफ करने की घोषणा भी संयुक्त रूप से की गयी़ इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान एवं स्वागत गान प्रस्तुत कर किया गया.
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि हमारे विधानसभा में सगमा पहला प्रखंड है, जिसे खुले में शौच से मुक्त किया जा रहा है. प्रखंडवासियो के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है. उन्होंने प्रखंडवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि ओडीएफ होने के बाद पानी की समस्या दूर करने के लिए बम्बा डैम से पानी लाकर पाइप लाइन के माध्यम से घरो में पानी पहुंचाने पर काम शुरू किया जायेगा. उन्होंने कहा कि सगमा में बालिका आवासीय विद्यालय भवन का निर्माण शुरू हो रहा है. इसके बाद पावर स्टेशन का निर्माण बहुत जल्दी शुरू होनेवाला है. वे भवनाथपुर विधान सभा को मॉडल विधान सभा क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए कृत संकल्प हैं.
इस अवसर पर उपायुक्त नेहा अरोड़ा ने लोगों से आज के बाद खुले में शौच नहीं करने की अपील की़ उन्होंने कहा कि सगमा को खुले में शौच से मुक्त करने के बाद अब घरों तक पाइप से पानी पहुंचाने का काम शुरू किया जायेगा़ साथ ही ग्रामीणों की सभी मुलभूत समस्या दूर की जायेगी़ डॉ नेहा अरोड़ा ने विशेष रूप से महिलाओं से अपील की कि वे जो भी लोग खुले में शौच जाते हैं,उनका सामाजिक बहिष्कार करें. उन्होंने कहा कि घर से बाहर शौच करने पर उसे अापराधिक मामला मानते हुए इसे थाने में दर्ज किया जायेगा़ साथ ही इसका पंचायत प्रतिनिधियों को जिम्मेवार बनाया जायेगा.
इस मौके पर उप विकास आयुक्त जगत नारायण प्रसाद, अपर समाहर्ता जुल्फिकार अली, जिप सदस्य नंदगोपाल यादव, प्रमुख उषा देवी, शैलेश चौबे, मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष दिलीप यादव, विधायक प्रतिनिधि राजेश बैठा, भरदुल चंद्रवंशी आदि ने भी विचार व्यक्त किये़ समारोह का संचालन साक्षरता समिति के जिला प्रबंधक संतोष तिवारी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन नगरउंटारी के अनुमंडल पधाधिकारी राजेश साह ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >