पूर्व विधायक जमीन लूटना चाहते हैं : महेंद्रनाथ

गढ़वा. पूर्व विधायक हीराराम तूफानी व उनके पुत्र अरिवंद तूफानी द्वारा जमीन लूटने का लगाया गया आरोप साजिश का एक हिस्सा है़ वे लोग खुद सरकारी जमीन पर कब्जा कर प्रशासन को गुमराह करने का आरोप लगा रहे हैं. उक्त बातें रमेश कुमार धरदुबे, नरेंद्रनाथ धरदुबे व महेंद्रनाथ धर दुबे ने मंगलवार को बाजार समिति […]

गढ़वा. पूर्व विधायक हीराराम तूफानी व उनके पुत्र अरिवंद तूफानी द्वारा जमीन लूटने का लगाया गया आरोप साजिश का एक हिस्सा है़ वे लोग खुद सरकारी जमीन पर कब्जा कर प्रशासन को गुमराह करने का आरोप लगा रहे हैं. उक्त बातें रमेश कुमार धरदुबे, नरेंद्रनाथ धरदुबे व महेंद्रनाथ धर दुबे ने मंगलवार को बाजार समिति परिसर में एक पत्रकार वार्ता कर कही़ उक्त लोगों ने कहा कि खाता एक, प्लॉट 450 बकास खाते की भूमि है़ उक्त भूमि से संबंधित सभी कागजात उपलब्ध हैं. गढ़वा एसडीआ के निर्देश पर उक्त भूमि की मापी करा दी गयी है, लेकिन हीराराम तूफानी अपने दबंग प्रवृत्ति के कारण इसे मानने को तैयार नहीं है़ं उक्त लोगों ने कहा कि हीराराम तूफानी व अरविंद तूफानी के लीज की भूमि का खाता 62, प्लॉट 453 है़
नक्शा के मुताबिक उनका रकबा 94.25 डिसमिल है़, जबकि अभी भी उनके कार्यस्थल की भूमि एवं चहारदीवारी 96 डिसमिल में है़, जिसका स्वंय हीराराम तूफानी व अरविंद तूफानी ने लीज की सरकारी भूमि का मालगुजारी रसीद कटवा कर नेट में चढ़वा कर हड़प लिया है़ दूसरी तरफ उन लोगों के खाता एक, प्लॉट 450, रकबा 14 डिसमिल को लूटने के लिए उनके सहयोगी राजेश गुप्ता उर्फ फंटूश व सलाउद्दीन खान पर फर्जी मुकदमा कर दिये हैं.
दुबे बंधुओं ने कहा कि उन लोगों के पास उक्त जमीन के सभी वैद्य कागजात उपलब्ध हैं. लेकिन श्री तूफानी उनकी जमीन को लूटना चाहते हैं. वे दोनों पिता-पुत्र खुद भू-माफिया का काम कर रहे हैं. विदित हो कि पिछले दिनों पूर्व विधायक हीराराम तूफानी ने उक्त भूमि विवाद में विपक्षी पार्टियों द्वारा उनके घर पर गोली चलाने का आरोप लगाया था और जिला प्रशासन से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए उन पर जमीन लूटने का आरोप लगाया था़ इसी मामले में दूसरे पक्ष ने आज पत्रकार वार्ता की़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >