विज्ञान बिना जीवन संभव नहीं : निदेशक

जीएन कॉन्वेंट में विज्ञान दिवस का आयोजन गढ़वा :स्थानीय जीएन कॉन्वेंट स्कूल में मंगलवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया़ इस अवसर पर विद्यालय के जूनियर व सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान से संबंधित कई आकर्षक प्रोजेक्ट व चार्ट का प्रदर्शन किया़ इस मौके पर विद्यालय के निदेशक एमपी केसरी ने कहा […]

जीएन कॉन्वेंट में विज्ञान दिवस का आयोजन
गढ़वा :स्थानीय जीएन कॉन्वेंट स्कूल में मंगलवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया़ इस अवसर पर विद्यालय के जूनियर व सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान से संबंधित कई आकर्षक प्रोजेक्ट व चार्ट का प्रदर्शन किया़ इस मौके पर विद्यालय के निदेशक एमपी केसरी ने कहा कि आज ही दिन 28 फरवरी 2998 को डॉ सीवी रमण ने रमन प्रभाव की खोज की थी़ इसलिए आज भारत के लिए यादगार दिन है़ श्री केसरी ने कहा कि वर्तमान में भारत विज्ञान के क्षेत्र में विश्व के मानचित्र पर एक अलग छवि प्रस्तुत किया गया़
पिछले दिनों इसरो से ऐतिहासिक अंतरिक्ष यान भेजा गया, यह देश के लिए गौरव की बात है़ इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों से विज्ञान के प्रति रुचि व आकर्षण बढ़ता है़ बच्चे विज्ञान व वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग होते हैं. इस अवसर पर विज्ञान शिक्षक उदय प्रकाश, संतोष प्रसाद, जितेंद्र शर्मा, शारदानंद उपाध्याय, विनय दुबे, सपना कुमारी, मनोज कुमार,एनके सिन्हा, जिन्नत परवीन, अनुपा नीलम, रिजवाना, मगरीता डुंगडुंग आदि शिक्षक उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >