दो नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म

भंडरिया. भंडरिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत रामर गांव की 14 -15 वर्ष की दो नाबालिग छात्राओं के साथ बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है. इसकी जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी जयराम प्रसाद ने बताया कि शनिवार को भंडरिया सप्ताहिक बाजार करने रामर से दो छात्राएं आयी थी. वापसी में देर हो जाने के […]

भंडरिया. भंडरिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत रामर गांव की 14 -15 वर्ष की दो नाबालिग छात्राओं के साथ बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है. इसकी जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी जयराम प्रसाद ने बताया कि शनिवार को भंडरिया सप्ताहिक बाजार करने रामर से दो छात्राएं आयी थी. वापसी में देर हो जाने के कारण दोनों अपने भाई के मित्र मुकेश नामक व्यक्ति के डेरा में रात्रि में रूक गयी. इसकी जानकारी भंडरिया निवासी हारूण रसीद खान व उसके चचेरे भाई मुमताज खान को लग गयी. रात्रि में ही दोनों युवक उन छात्राओं को जबरन उठाकर पास के छोटे से खाली मकान में ले जाकर अलग-अलग कमरे में बलात्कार किया. साथ ही किसी को नहीं बताने की धमकी देकर उन्हें छोड़ आया.
भय व प्रताड़ना से डरी दोनों छात्राएं रविवार को भंडरिया थाना क्षेत्र के बिजका ग्राम स्थित अपनी मौसी के घर चली गयी.अगले दिन सोमवार को वे वापस अपने घर जाने के लिए बस पकड़ने के लिए यात्री पड़ाव भंडरिया में बैठी थी. इसी दौरान हारूण रसीद खान दुबारा आ धमका और जंगल की ओर चलने के लिए दबाव बनाने लगा़ दोनों छात्राएं थाना पहुंच कर इसकी जानकारी दी़ जिस पर कारवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों आरोपियों ने अपने अपराध भी स्वीकार कर लिया, तत्पश्चात उन्हें जेल भेजा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >