मुसलमानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है सरकार

युवा झाविमो के जिलाध्यक्ष ने प्रेसवार्ता की गढ़वा : झारखंड की रघुवर सरकार युवाओं व छात्रों की विरोधी है़ सरकार द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवाओं की भावनाओं का दमन किया जा रहा है़ वहीं मेदिनीनगर में निर्दोष छात्रों पर लाठियां बरसायी गयी़ इसकी झाविमो युवा मोर्चा कड़ी निंदा करता है़ उक्त बातें युवा झाविमो के जिलाध्यक्ष […]

युवा झाविमो के जिलाध्यक्ष ने प्रेसवार्ता की
गढ़वा : झारखंड की रघुवर सरकार युवाओं व छात्रों की विरोधी है़ सरकार द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवाओं की भावनाओं का दमन किया जा रहा है़ वहीं मेदिनीनगर में निर्दोष छात्रों पर लाठियां बरसायी गयी़ इसकी झाविमो युवा मोर्चा कड़ी निंदा करता है़
उक्त बातें युवा झाविमो के जिलाध्यक्ष मो नेसार ने सोमवार को एक प्रेसवार्ता कर कही़ उन्होंने कहा कि राज्य सरकार छात्रों को राज्य से बाहर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के लिए देनेवाले छात्रवृत्ति में 50 प्रतिशत कटौती करने का निर्णय लेकर तथा पलामू, गढ़वा सहित 11 जिला की नौकरियों में राज्य से बाहरी लोगों को मौका देकर अपने पैर में खुद कुल्हाड़ी मार रही है़
मो नेसार ने कहा कि स्थानीयता को पुन: परिभाषित करने की जरूरत है़ वर्तमान स्थानीय नीति दोगली साबित हो रही है़ राज्य सरकार मुसलमानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है़ उर्दू की पढ़ाई के लिए कहीं भी शिक्षक नहीं है़ं
राज्य सरकार के गलत निर्णय व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ युवा झाविमो द्वारा दो मार्च को होनेवाले राजभवन के घेराव में गढ़वा से 500 कार्यकर्ता रांची जायेंगे़ मो नेसार ने
कहा कि बाबूलाल मरांडी का विचार सचमुच में झारखंड व झारखंडी के विकास के प्रति कटिबद्ध है़ भाजपा सिर्फ अडानी, अंबानी को खुश करने के लिए सरकार चला रही है़ उन्होंने युवा आयोग का गठन कर शिक्षित युवाओं को बेरोजगारी भत्ता के रूप में 3000 रुपये प्रति माह देने की मांग की है़ प्रेसवार्ता में अरुण चंद्रवंशी व मो रसीद अंसारी उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >