90 हजार की आबादी वर्षों से रह रही है अंधेरे में

कांडी में 10 वर्षों से सब स्टेशन बन कर है तैयार बिजली को लेकर मुखिया ने आत्मदाह की चेतावनी दे रखी है कांडी : 90 हजार की आबादी वाला कांडी प्रखंड वासियों को आखिर बिजली कब मिलेगी,या यूं ही लोगों को इंतजार करते रहना होगा़ प्रखंड के लोगों के साथ आखिर इस तरह का सौतेला […]

कांडी में 10 वर्षों से सब स्टेशन बन कर है तैयार
बिजली को लेकर मुखिया ने आत्मदाह की चेतावनी दे रखी है
कांडी : 90 हजार की आबादी वाला कांडी प्रखंड वासियों को आखिर बिजली कब मिलेगी,या यूं ही लोगों को इंतजार करते रहना होगा़ प्रखंड के लोगों के साथ आखिर इस तरह का सौतेला व्यवहार क्यों? यह प्रखंड का आम नागरिक जानना चाहता है़ उल्लेखनीय है कि कांडी में बिजली बहाली को लेकर यहां के मुखिया विनोद प्रसाद ने आत्मदाह की चेतावनी दे रखी है़
इस संबंध में मुखिया ने विद्युत विभाग के गढ़वा एसइ से मिल कर पूछा कि उन्हें बिजली कब मिलेगी़ मुखिया ने कहा कि उन्होंने‎ एक साल पहले ही 11 जनवरी 2017 को बिजली नहीं तो जिंदगी नहीं के तहत कांडी प्रखंड कार्यालय पर आत्मदाह कर लेने की घोषणा पर अडिग थे. लेकिन विभागीय कार्यपालक अभियंता ने एक माह में बिजली जला देने का हवाला देकर उनसे आत्मदाह रोकने की बात कही थी़ तबसे दो महीने बीत गये, लेकिन कांडी के गावों में नहीं जली बिजली़ हर बार महीना दो महीना में बिजली जला देने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन इस पर कभी अमल नहीं किया जाता़ वर्ष 2012 व 2014 में भाजपा ने बिजली के सवाल पर हफ्तों तक आमरण अनशन, सड़क जाम व तालाबंदी जैसा आंदोलन किया था़ वर्ष 2012 में सदर एसडीओ व बीडीओ तथा 2014 में जिले के डीसी पलामू सांसद व विभागीय अधिकारी ने एक माह में बिजली देने का लिखित आश्वासन देकर आंदोलन समाप्त कराया था़ लेकिन आश्वासनो पर अमल आज तक नहीं हुआ़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >