तिलक लिया, तो सामाजिक बहिष्कार होगा

भवनाथपुर. अंजुमन स्लाहुल मुस्लेमिन कमेटी भवनाथपुर के सदस्यों ने बैठक की, जिसमें समाज में व्याप्त बुराइयों कुरीतियों को मिटाने जैसी बातों पर चर्चा हुई़ सभी सदस्यों ने एक स्वर में शादी विवाह में कोढ़ की तरह पांव पसारे दहेज जैसी कुप्रथा को हटाने का निर्णय लिया़ सभी सदस्यों ने तिलक को हराम माना तथा किसी […]

भवनाथपुर. अंजुमन स्लाहुल मुस्लेमिन कमेटी भवनाथपुर के सदस्यों ने बैठक की, जिसमें समाज में व्याप्त बुराइयों कुरीतियों को मिटाने जैसी बातों पर चर्चा हुई़ सभी सदस्यों ने एक स्वर में शादी विवाह में कोढ़ की तरह पांव पसारे दहेज जैसी कुप्रथा को हटाने का निर्णय लिया़ सभी सदस्यों ने तिलक को हराम माना तथा किसी भी व्यक्ति को हराम कबूल ना करने की सलाह दी.
इस निर्णय से ऐसी लड़कियां जिनके शादी विवाह में तिलक जैसी रुकावटें नहीं आयेंगी़ समाज का वह वर्ग जो अपनी लड़की का शादी विवाह योग्यता होने के बावजूद अच्छी जगह नहीं कर पाते थे. उन्हें इस व्यवस्था से राहत मिलेगी़ कमेटी द्वारा यह निर्णय लिया गया कि जो लोग तिलक लेकर अपने बेटे की शादी करेंगे, उसका सामाजिक बहिष्कार किया जायेगा, जिसके तहत उस लड़के के बारात में ना तो कोई शिरकत करेगा और ना ही उसके दावत को कोई स्वीकार करेगा. इसके बावजूद भी यदि किसी व्यक्ति द्वारा दहेज लेकर शादी करने की सूचना मिलती है, तो उसके ऊपर दहेज अधिनियम के तहत कमेटी द्वारा कार्रवाई की जायेगी़ मौके पर उपस्थित प्रखंड सदर अख्तर अंसारी ने समाज को नशा जुआ से दूर रहने सलाह दी़ बैठक में जस्मुद्दीन अंसारी, पूर्व सरपंच जमीरुद्दीन अंसारी, नसरुद्दीन अंसारी, सैयद अंसारी, अस्मुद्दीन अंसारी, हसमत अली, सुभान अली सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >